रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, कहां रची गई साजिश? पुलिस ने साझा की जानकारी
Rohit Shetty firing case: पिछले दिनों निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई, इस घटना से पूरा बॉलीवुड सहम गया। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया। इस क्राइम की साजिश कहां रची गई, इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर हुई फायरिंग मामले को क्राइम ब्रांच देख रही है। इस मामले की जांच तेजी से हो रही है। हर दिन नई जानकारी पुलिस साझा कर रही है। हाल ही में पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस मामले की साजिश कहां रची गई थी?
दिल्ली और मुंबई की जेल से रची गई साजिश
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले की प्लानिंग दिल्ली के तिहाड़ जेल और मुंबई की आर्थर रोड जेल से की गई थी। मुंबई क्राइम ब्रांच रोहित शेट्टी मामले में पूछताछ कर रही है। हाल ही में हरियाणा और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने की जिम्मेदारी आगरा मॉड्यूल को दी गई थी। इस मॉड्यूल में शूटर दीपक चंद्रा भी शामिल था। पूरी साजिश का प्लान तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस गैंग के सदस्य गोलू पंडित ने किया।
इस तरह बना था फायरिंग का पूरा प्लान?
पुलिस के मुताबिक गोलू पंडित और आरोपी शुभम लोनकर पहले से एक-दूसरे को जानते थे। शुभम ने ही गोलू से नए शूटर्स भर्ती करने को कहा। इसके बाद गोलू ने विष्णु कुशवाहा से संपर्क किया और विष्णु ने दीपक चंद्रा समेत अन्य लोगों को रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग मामले में शामिल होने लिए राजी किया।
लालच देकर करवाया अपराध
पुलिस ने बताया कि शुभम लोनकर और आरजू बिश्नोई ने बाद में दीपक और उसके साथियों से सीधे कॉन्टैक्ट किया। उन लोगों को अच्छा-खासा पैसा देने का लालच दिया। रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग करने के कुछ दिन पहले ही गोलू पंडित तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हो गया था। अब मुंबई पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक फायरिंग में प्रयोग की गाड़ी और हथियार मुहैया कराने की जिम्मेदारी पुणे मॉड्यूल को सौंपी गई थी। इसमें शुभम लोनकर के भाई प्रवीण लोनकर ने मदद की थी। प्रवीण लोनकर इस समय मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का भी आरोप है। मुंबई पुलिस अब रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग मामले में प्रवीण लोनकर को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
दो अलग-अलग जेलों से कैसे संपर्क में थे आरोपी?
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दिल्ली और मुंबई की जेलों से अपराधियों के बीच फोन और अन्य माध्यमों से कॉन्टैक्ट बनाया गया। मुंबई क्राइम ब्रांच अब गोलू पंडित और अन्य फरार आरोपियों को पकड़ने की तैयारी कर चुकी है। इनको पकड़ने के लिए छापेमारी की जाएगी।