सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   runway 34 actor Ajay Devgan said that filmmaking has become more difficult than before

Runway 34: रनवे 34 की रिलीज से पहले अजय देवगन ने कह दी यह बड़ी बात, कहा-पहले से कठिन हो गया है फिल्म निर्माण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 22 Apr 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
सार

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे 34 से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। रिलीज से पहले वह इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आज के दौर में बनने वाली फिल्मों को लेकर खुलकर बात की।

runway 34 actor Ajay Devgan said that filmmaking has become more difficult than before
अजय देवगन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही फिल्म रनवे 34 से बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। रिलीज से पहले वह इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। इस बीच हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान आज के दौर में बनने वाली फिल्मों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा इन 30 वर्षों में बॉलीवुड में फिल्म निर्माण काफी कठिन हो गया है। अब एक्टर्स और क्रिएटर्स पर पहले के मुकाबले दबाव अधिक बढ़ गया है क्योंकि आजकल लोगों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

Trending Videos


रनवे 34 के प्रचार के दौरान एक साक्षात्कार में जब अजय से पूछा गया कि क्या 90 के दशक की तुलना में अब फिल्में बनाना आसान है? इस पर जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा, 'फिल्में बनाना अब पहले से कठिन हो गया है क्योंकि नई पीढ़ी के तहत चीजें बदल गई हैं। अब हमारे पास फिल्मों का समर्थन करने वाली कंपनियां हैं और फिल्मों का बजट भी अब बढ़ते जा रहा है। आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता है कि पैसा और समय न बर्बाद हो।' उन्होंने कहा, 'पहले फिल्म निर्माण में बहुत मज़ा आता था। हम थोड़े लापरवाह थे। फिल्म चलेगी या नहीं, इसका कोई दबाव नहीं था। कोई प्रचार नहीं था और कोई सोशल मीडिया नहीं था। इसलिए आपको पता नहीं चलता था कि क्या हो रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


अजय ने आगे कहा कि आज के समय में हर कोई आलोचक बन गया है। इस वजह से अब दबाव बहुत अधिक बढ़ गया है। आज हमें अपने काम पर अधिक ध्यान देना पड़ता।' बता दें कि रनवे 34 अजय के निर्देशन में बनी दूसरी फिल्म है। इस फिल्म का लोगों को लंबे समय से इंतजार है। फिल्म में अजय के अलावा अमिताभ बच्चन और रकुल प्रीत सिंह भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 29 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed