फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saba Ali Khan Shares Throwback Pic About Saif Ali Khan Ibrahim Ali Khan Father Son Bond

Instagram: सबा अली खान ने शेयर की अपने भाई की थ्रोबैक तस्वीर, बेटे इब्राहिम को गोद में लिए नजर आए सैफ अली खान

Fri, 21 Jan 2022 02:11 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 21 Jan 2022 02:11 PM IST
विज्ञापन
Saba Ali Khan Shares Throwback Pic About Saif Ali Khan Ibrahim Ali Khan Father Son Bond
saif ali khan, saba ali khan - फोटो : insta

सैफ अली खान की बहन सोहा अली खान को तो सभी जानते हैं लेकिन उनकी दूसरी बहन सबा अली खान लाइम लाइट से दूर रहती हैं। हालांकि सबा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। सबा अली खान पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं लेकिन वह हमेशा से ही मीडिया से दूर रहना पसंद करती हैं। सबा को अपने परिवार के साथ समय बिताना बेहद पसंद हैं और वह अक्सर ही अपनी मां शर्मिला टैगोर, बहन सोहा अली खान, भाई सैफ और भाभी करीना के संग तस्वीर शेयर करती रहती हैं। सबा अली खान ने अब सैफ अली खान के की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और पिता-पुत्र के रिश्तों को बताया है।

विज्ञापन

सबा ने सैफ संग उनके बेटे इब्राहिम की तस्वीर शेयर की-
सबा ने सैफ अली खान के बड़े बेटे की बचपन की जो तस्वीर शेयर की है, इसमें सैफ अली खान बेटे इब्राहिम इब्राहिम अली खान को गोद में लिए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में इब्राहिम बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए सबा अली खान ने लिखा- पिता पुत्र...कुछ बंधन हमेशा के लिए होते हैं। माशाअल्लाह। इसी के साथ सबा ने यह भी बताया कि ये तस्वीर उन्होंने ही क्लिक की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Saba Ali Khan Shares Throwback Pic About Saif Ali Khan Ibrahim Ali Khan Father Son Bond
सैफी अली खान, सारा और इब्राहिम - फोटो : insta

इस तस्वीर पर यूजर्स जमकर कमेंट कर  रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-वैसे ये बच्चा एक दम बाप (सैफ अली खान) की कॉपी है, बाकियों की शक्ल नहीं मिलती, तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- लाइक फादर लाइक सन। इससे पहले सबा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक और थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में  छोटी सी सारा अली खान अपने पिता सैफ के पास बैठी नजर आ रही हैं और सैफ की गोद में उनके बेटे इब्राहिम हैं। उस समय इब्राहिम बहुत ही छोटे थे। इस तस्वीर को भी सबा ने ही क्लिक किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed