फर्जी लाइक्स और डिसलाइक्स की जांच अब सड़क 2 के ट्रेलर की तरफ मुड़ी, आईएमडीबी की रेटिंग भी निशाने पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेजन के स्वामित्व वाली वेबसाइट आईएमडीबी यानी इंटरनेशनल मूवी डाटा बेस पर धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म 'गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल' को औसत से कम रेटिंग मिलने और यूट्यूब पर बुधवार को रिलीज हुए 'सड़क 2' के ट्रेलर को रिकॉर्ड डिस्लाइक्स मिलने की जांच मुंबई पुलिस के पास जा सकती है। सूत्र बताते हैं कि इन दोनों फिल्मों का ओटीटी पर प्रसारण करने वाली कंपनियों ने इनको बनाने वाले निर्माताओं से इस बारे में चर्चा की है।
रैपर बादशाह ने मुंबई पुलिस के सामने हाल ही में ये माना है कि उन्होंने अपने एक म्यूजिक वीडियो को सबसे ज्यादा लाइक्स मिलने का रिकॉर्ड बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर दिए। लेकिन, उनके ये मान लेने के बाद भी मुंबई पुलिस के पास अब भी ये जान पाने का कोई तरीका नहीं है कि मुंबई की वाटर आर्मी का असली ठिकाना कहां है। मशहूर शख्सीयतों को फेक लाइक्स और फेक रिट्वीट्स मुहैया कराने के एक आपराधिक मामले में पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिस पर सात हजार से ज्यादा लोगों के फॉलोअर्स अपनी वेबसाइट से गलत ढंग से बढ़ाने का आरोप है।
मुंबई के डिप्टी पुलिस कमिश्नर नंद कुमार ठाकुर के मुताबिक बादशाह ने यूट्यूब पर 24 घंटे में एक गीत के सबसे ज्यादा व्यूज पाने का रिकॉर्ड बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए। अब बुधवार को इसका रिवर्स ट्रेंड इंटरनेट पर देखने को मिला। बुधवार को विशेष फिल्म्स की अगली पेशकश फिल्म 'सड़क 2' का ट्रेलर रिलीज हुआ और लोगों ने इसे बिना देखे ही डिसलाइक करना शुरू कर दिया। साइबर जानकारों का कहना है कि ऐसा बॉट्स लगाकर भी किया जा सकता है क्योंकि कोई इंसान अगर किसी वीडियो को बिना देखे लाइक या डिसलाइक कर रहा है, तो उसका रिकॉर्ड यूट्यूब पर दर्ज होता रहता है। पुलिस इस बात का पता लगाने की अब भी कोशिश कर रही है कि यूट्यूब पर फर्जी लाइक्स और डिसलाइक्स का कारोबार करने वालों में और कौन कौन लोग शामिल हैं?
आईएमडीबी पर भी ऐसा पहले होता रहा है, जब अमेजन प्राइम की मेंबरशिप के खाते से आईएमडीबी पर लॉग इन करके तमाम लोगों ने गुरमीत बाबा राम रहीम की फिल्म 'मेसेंजर ऑफ गॉड' की रेटिंग 9 के ऊपर कर दी थी। इसी साल जून में रिलीज हुई फिल्म 'चार पंद्रह' की रेटिंग 10 में से 10 तक दी जा चुकी है, देखें ऊपर लगी तस्वीर। हिंदी सिनेमा में फिल्मों के प्रचार के काम में भी काफी सियासत होने लगी है।
जानकारों का कहना है कि सिनेमा की पब्लिसिटी का काम करने वाली कंपनियों पर भी इस बारे में नजर रखा जाना जरूरी है। इस बीच सूत्र बताते हैं कि मुंबई से संचालित होने वाली वाटर आर्मी की 50 से ऊपर कंपनियों की मुंबई पुलिस की वह टीम निशानदेही कर चुकी है, जिनका नाम फर्जी लाइक्स और रिट्वीट्स में सामने आया है। लेकिन, इस बारे में कानून स्पष्ट न होने के चलते कोई बड़ी कार्रवाई शहर में अब तक नहीं हो सकी है।
पढ़ें: सुशांत की डायरी के 11 पन्ने आए सामने, परिवार और करियर को लेकर लिखी हैं ये बातें