फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan: सैफ अटैक केस में फिंगरप्रिंट मिसमैच होने की खबर? पुलिस ने दी सफाई, जानें क्या बोले अपर आयुक्त

Tue, 28 Jan 2025 08:16 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 28 Jan 2025 08:16 PM IST
सार

Saif Ali Khan Attack Case: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कई बड़े अपडेट दिए।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case Mumbai Police Gave Update in Press Conference
सैफ अली खान, परमजीत दहिया - फोटो : इंस्टाग्राम, एएनआई

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इसमें मामले की ताजा स्थिति और जांच के बारे में जानकारी दी गई। मुंबई पुलिस के अपर आयुक्त (पश्चिम) परमजीत दहिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "हमारे पास आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं, जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि हम सही आरोपी तक पहुंचे हैं।"


Saif Ali Khan Attack: सैफ के जल्दी ठीक होने के सवालों पर भड़कीं बहन सबा पटौदी, बोलीं- खुद को शिक्षित करें...

Saif Ali Khan Attack Case Mumbai Police Gave Update in Press Conference
शरीफुल इस्लाम (आरोपी), सैफ अली खान - फोटो : एएनआई, यूट्यूब
फिंगर प्रिंट पर पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने हमलावर के उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्यों को लेकर उठे संशय को खारिज किया गया। परमजीत दहिया ने कहा, "जांच में जितने भी उंगलियों के निशान एकत्र किए गए थे, हमें सीआईडी से अभी तक इन पर कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं मिली है।"

Saif Ali Khan Attack Case Mumbai Police Gave Update in Press Conference
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस के पास हैं पर्याप्त साक्ष्य

सैफ अली खान के घर से मिले साक्ष्य के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास शारीरिक, तकनीकी और मौखिक - तीनों प्रकार के साक्ष्य हैं। इसके साथ ही पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि जांच अधिकारी के बदलाव को लेकर जो अफवाहें फैली थीं वह सही नहीं है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ प्रशासनिक कारणों से किया गया है और इससे किसी तरह की कोई लापरवाही या दूसरी समस्या नहीं जुड़ी है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case Mumbai Police Gave Update in Press Conference
सैफ अली खान - फोटो : ANI
पुलिस ने दी अस्पताल पहुंचने के समय की सटीक जानकारी

अपर आयुक्त ने  हमले के समय की सटीक जानकारी दी, खासकर उस रिपोर्ट को लेकर जो कह रही थी कि सैफ अली खान को अस्पताल में 4:11 बजे लाया गया था। उन्होंने कहा, "लीलावती अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि सैफ अली खान को सुबह दो बजकर 47 मिनट पर अस्पताल लाया गया था।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस को इस हमले के बारे में पहले सैफ से नहीं, बल्कि अस्पताल से जानकारी मिली थी।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack Case Mumbai Police Gave Update in Press Conference
सैफ अली खान - फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल में पुलिस की टीम कर रही जांच

मुंबई पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि हमलावर बांग्लादेश से भारत में घुसने के बाद कोलकाता में कुछ समय तक रहा था। पुलिस की एक टीम पश्चिम बंगाल में जांच कर रही है और वहां से एक महिला का बयान दर्ज किया गया है, जिसका आधार कार्ड संदिग्ध ने सिम कार्ड प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया था। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध ने इस महिला का आधार कार्ड अपने रिश्तेदार से लिया, जिसे बाद में सिम कार्ड लेने में उपयोग किया गया। इसके अलावा पुलिस ने एक अन्य व्यक्ति का बयान भी लिया है जो संदिग्ध के परिवार से संबंधित था। वह भी पश्चिम बंगाल में रहता है। पुलिस की जांच से यह स्पष्ट हुआ कि आधार कार्ड का धोखाधड़ी से इस्तेमाल किया गया था और यह सिम कार्ड प्राप्त करने में मददगार साबित हुआ।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed