Saif Ali Khan Birthday: परिवार संग सैफ अली खान ने मनाया 52वां जन्मदिन, तस्वीरें देख फैंस बोले- नवाब साहब...
सैफ अली खान ने अपना 52वां जन्मदिन अपने परिवार के लोगों के साथ सेलिब्रेट किया। उनकी बहन सोहा अली खान ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब यानी अभिनेता सैफ अली खान आज अपना 52वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। सैफ सोशल मीडिया पर बेशक एक्टिव नहीं हैं। लेकिन अभिनेता को चाहने वाले लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए ही उन्हें अलग अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सैफ ने आज के दिन को अपने परिवार के साथ सेलिब्रट किया और इस खास मौके की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। इन तस्वीरों में सैफ सभी के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिख रहे हैं।
दरअसल, सैफ अली खान की बहन सोहा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो सैफ अली खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सैफ के साथ उनकी बहन सबा, सोहा, बहनोई कुणाल खेमू, पत्नी करीना और बच्चे मौजूद हैं। शुरुआती तस्वीरों में सैफ अपनी छोटी बहन सोहा के साथ दिखाई दे रहे हैं और आगे की दो तस्वीरें केक कटिंग टाइम की हैं। वहीं, आखिरी तस्वीर में सैफ अपने बेटे इब्राहिम और बहनोई कुणाल खेमू के साथ बैठे हुए हैं और तीनों के बीच बातचीत चल रही है।
View this post on Instagram
इन तस्वीरों के साथ सोहा अली खान ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे भाई। (जो इंस्टाग्राम पर नहीं हैं)।' इसके साथ ही सोहा ने जीभ चिढ़ाने वाला इमोजी भी लगाया है। सोहा की इन तस्वीरों पर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। कई फैंस ने सैफ को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे नवाब साहब।'
बता दें कि सैफ अली खान ने 2012 में खुद से 10 साल छोटी करीना कपूर से दूसरी शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं तैमूर अली खान और जेह। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं, तो करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।