सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saif Ali Khan Feels He Was Not Always lucky Happy In Relationship Want Emotional Need in Marriage With Kareena

‘रिश्तों में मैं हमेशा खुश नहीं रहा’, सैफ अली खान ने शादी और पार्टनर पर की बात; बोले- मुझे चाहिए केयर व प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Tue, 10 Mar 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

Saif Ali Khan: सैफ अली खान ने शादी, रिश्तों और पार्टनर के साथ बॉन्डिंग को लेकर बात की। जानिए क्यों सैफ ने कहा कि उन्हें रिश्तों में हमेशा नहीं मिला प्यार और खुशी…

Saif Ali Khan Feels He Was Not Always lucky Happy In Relationship Want Emotional Need in Marriage With Kareena
सैफ अली खान और करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

सैफ अली खान और करीना कपूर बी-टाउन के पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों के बीच अक्सर प्यार और बॉन्डिंग देखने को मिलती है। हाल ही में सैफ ने शादी की सफलता को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने माना कि कभी-कभी वो भावनात्मक रूप से थोड़े संवेदनशील हो जाते हैं। लेकिन उनका रिश्ता इसलिए फलता-फूलता है क्योंकि दोनों के बीच प्यार और आपसी समझ है।

Trending Videos

मैं भाग्यशाली हूं
बहन सोहा अली खान के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान सैफ अली खान ने शादी, असुरक्षा और बच्चों के बाद रिश्तों को संभालने के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरी पत्नी और मैं एक ही सोच रखते हैं। जीवन में पहले के रिश्तों में मैं हमेशा इतना स्थिर या खुश नहीं रहा हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्ते के मामले में मैं हमेशा भाग्यशाली, स्थिर या बेहद खुश नहीं रहा, लेकिन आज मैं कई कारणों से खुश हूं, मेरी परिपक्वता के साथ-साथ मेरी पार्टनर की दयालुता और समझदारी भी इसमें योगदान देती है।

Saif Ali Khan Feels He Was Not Always lucky Happy In Relationship Want Emotional Need in Marriage With Kareena
करीना कपूर खान और सैफ अली खान को दो बेटे हैं - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

समस्याओं से निपटने में पार्टरन करता है मदद
रिश्ते में भावनात्मक जरूरतों के बारे में बात करते हुए सैफ ने स्वीकार किया कि व्यक्तिगत असुरक्षाएं अक्सर बचपन के अनुभवों से उपजती हैं। मैं भावनात्मक रूप से जरूरतमंद हो सकता हूं, लेकिन यह निर्भर करता है। क्योंकि हमारी परवरिश और माता-पिता के साथ हमारे संबंधों का इस पर असर पड़ता है।

रिश्ते में, कभी-कभी आपका साथी इन समस्याओं से निपटने में मदद करता है। अगर मैं अपने जीवन में आत्मविश्वास और खुशी महसूस करता हूं, तो मुझे किसी चीज की जरूरत नहीं होती। लेकिन फिर भी मुझे एक निश्चित मात्रा में केयर और प्यार पसंद है, नहीं तो मैं यहां क्यों हूं?

शादी को रूममेट पार्टनरशिप नहीं मानते सैफ
सैफ ने कहा कि वह शादी को रूममेट पार्टनरशिप के रूप में नहीं देखते, जहां दो लोग बस साथ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे रिश्ते में खुश रहता हूं जहां हम दोनों को कुछ और चाहिए होता है। एक निश्चित स्तर का प्यार, आत्मीयता, आप दोनों के साथ होने में कुछ खास होना चाहिए।

फिर आप उसे बच्चों के साथ साझा कर सकते हैं। सैफ ने बच्चों के बाद रिश्तों में आए बदलावों के बारे में भी बात की और स्वीकार किया कि कई जोड़ों को इस दौर में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। बच्चों के बाद शादी को सफल बनाने के लिए अक्सर किस्मत की भी जरूरत होती है। आपको भाग्यशाली होना चाहिए कि किसी न किसी तरह दोनों लोगों की रुचियां एक जैसी हों।

Saif Ali Khan Feels He Was Not Always lucky Happy In Relationship Want Emotional Need in Marriage With Kareena
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

आपस में बात करके निकलता है हल
अभिनेता ने बताया कि वह और करीना अपनी शादी में आजादी और साथ दोनों को बनाए रखते हैं। हमारे अलग-अलग कमरे हैं जहां मैं कुछ करता हूं और वह कुछ करती है। फिर हमारे बीच इतनी समानताएं हैं जो हमें एक साथ लाती हैं।

फिर हम उन चीजों के बारे में बात करते हैं जो हमने अलग-अलग की हैं और हम एक-दूसरे के साथ बहुत आत्मीयता, स्नेह और प्यार साझा करते हैं और उसे बच्चों के साथ भी बांटते हैं।

जब चीजें ठीक नहीं चल रही होती हैं तो आप थोड़ा बहुत बदलाव लाने की कोशिश करते हैं, बात करने का प्रयास करते हैं। यह दिलचस्प है कि कैसे कपल समस्याओं पर बात करके आपसी सम्मान के मुकाम तक पहुंच सकते हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः क्यों पंकज कपूर को कहा जाता है मुश्किल अभिनेता? एक्टर ने खुद बताई वजह; बोले- ‘मेरी ट्रेनिंग ऐसी ही है’

 

Saif Ali Khan Feels He Was Not Always lucky Happy In Relationship Want Emotional Need in Marriage With Kareena
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ की पाइपलाइन में हैं कई फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ अली खान की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इनमें दो प्रोजेक्ट नेटफ्लिक्स के हैं, जिनमें ‘कर्तव्य’ और ‘हम हिंदुस्तानी’ शामिल हैं। इसके अलावा वो अक्षय कुमार के साथ प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed