सैफ ने 'हैवान' को लेकर कही यह बात, अक्षय को बताया बड़ा भाई'; 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी नहीं होगी यह फिल्म
Film Haiwaan: सैफ अली खान ने हाल ही में अपनी फिल्म को लेकर कई खुलासे किए। इसके साथ ही सैफ ने अक्षय को अपना बड़ा भाई बताया। सैफ ने अक्षय कुमार के साथ अपनी पुरानी फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' की तुलना अपनी आगामी फिल्म 'हैवान' से की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैफ अली खान और अक्षय कुमार जल्द ही फिल्म 'हैवान' में एक साथ नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर सैफ ने बताया कि उनकी आने वाली फिल्म 'हैवान' उनकी 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी बिल्कुल नहीं है।
अक्षय और 'हैवान' को लेकर सैफ की राय
वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, सैफ ने बताया कि 'हैवान' में अक्षय कुमार एक खतरनाक विलेन के रोल में नजर आएंगे। सैफ उन्हें इस नए अवतार में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। सैफ ने अक्षय को अपने बड़े भाई जैसा बताया है। उनका कहना है कि दोनों की 30 साल पुरानी दोस्ती है, दोनों एक-दूसरे की बहुत इज्जत करते हैं और उनके बीच की केमिस्ट्री कमाल की है।
सेट पर खूब हुई मस्ती
भले ही फिल्म 'हैवान' की कहानी बहुत गंभीर है, लेकिन शूटिंग के दौरान अक्षय और सैफ कैमरे के पीछे खूब मजाक-मस्ती करते थे। उनकी इन शरारतों को देखकर निर्देशक प्रियदर्शन उन्हें अक्सर बच्चों की तरह डांटते भी थे। 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' जैसी पिछली फिल्मों में दोनों ने दर्शकों को खूब हंसाया था। लेकिन सैफ ने साफ किया है कि 'हैवान' कोई कॉमेडी फिल्म नहीं है, बल्कि यह एक गंभीर कहानी पर आधारित है।
आखिर में सैफ ने कहा कि अगर भविष्य में कोई अच्छी स्क्रिप्ट मिली, तो वह अक्षय के साथ फिर से कोई कॉमेडी फिल्म जरूर करेंगे। लेकिन फिलहाल दर्शकों को 'हैवान' में इन दोनों का एक बिल्कुल अलग और रोमांचक अंदाज देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी 'हैवान'
'हैवान' का निर्देशक प्रियदर्शन कर रहे हैं। यह एक थ्रिलर फिल्म है। 'हैवान' में अक्षय कुमार और सैफ अली खान साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: तमिल अभिनेता और निर्देशक के. भाग्यराज को अनिल कपूर ने दी श्रद्धांजलि, बताया उनके करियर को कैसे दिया आकार