फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sajid Khan Reach On The Set Of Akshay Kumar Reality Show Wheel Of Fortune On Wheelchair After Accident

व्हील चेयर पर अक्षय कुमार के शो के सेट पर पहुंचे साजिद खान, एक्सीडेंट के बाद पहली बार आए नजर; दी हेल्थ अपडेट

Thu, 15 Jan 2026 08:02 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 15 Jan 2026 08:02 PM IST
सार

Sajid Khan First Appearance After Accident: निर्देशक साजिद खान का पिछले साल के अंत में एक्सीडेंट हो गया था। अब साजिद खान पहली बार मीडिया के सामने आए हैं। हालांकि, उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर लोग हैरान रह गए। जानिए क्यों व्हीलचेयर पर पहुंचे साजिद खान…

विज्ञापन
Sajid Khan Reach On The Set Of Akshay Kumar Reality Show Wheel Of Fortune On Wheelchair After Accident
साजिद खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

निर्माता-निर्देशक और फराह खान के भाई साजिद खान एक्सीडेंट के बाद पहली बार मीडिया के सामने आए। साजिद खान कुछ दिन पहले एक दुर्घटना का शिकार हो गए थे। जहां उनके पैर में गंभीर चोट आई थी और उसकी सर्जरी भी करनी पड़ी थी। अब इस घटना के बाद साजिद खान पहली बार सामने आए, इस दौरान साजिद व्हीलचेयर पर नजर आए। उन्होंने पैपराजी को पोज देते हुए अपना हेल्थ अपडेट भी साझा किया। 

विज्ञापन

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर पहुंचे साजिद
सोशल मीडिया पर साजिद खान का वीडियो वायरल है। इसमें साजिद खान व्हीलचेयर पर नजर आ रहे हैं और उनके पैरों में सर्जरी के बाद बैंड बंधा नजर आ रहा है। साजिद अक्षय कुमार के आगामी रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के सेट पर पहुंचे। इसी दौरान कैमरे के सामने पोज देते हुए जब पैप्स ने उनसे पूछा कैसे हो? तो इस पर निर्देशक ने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा, ‘दिख नहीं रहा है तुझे कैसा हूं। ये कोई पूछने की बात है कैसा हूं। एक्सीडेंट हो गया यार, ये टांग में सर्जरी हुई है, ये टांग फ्रैक्चर हो गई है।’ इसके बाद पैप्स उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना भी करते हैं।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Bollywood Chhaya Chitra (@bollywoodchhayachitra)


 

दिसंबर के अंत में हुआ था एक्सीडेंट
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 के अंत में मुंबई में एकता कपूर के सेट पर साजिद का एक्सीडेंट हो गया था। उनकी सर्जरी हुई। सर्जरी के बाद उनकी बहन फराह खान ने इंस्टाग्राम पर फैंस को अपडेट देते हुए बताया था कि सर्जरी हो गई है, अब वह बिल्कुल ठीक हैं। अब पहली बार साजिद इस एक्सीडेंट के बाद मीडिया के सामने आए हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः अल्लू अर्जुन ने जापानी में बोला ‘पुष्पा 2’ का डायलॉग, टोक्यो में फिल्म की प्रीमियर पर साथ दिखीं रश्मिका मंदाना

लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं साजिद खान
साजिद खान लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2014 में आई फिल्म ‘हमशकल्स’ का निर्देशन किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म में सैफ अली खान, रितेश देशमुख और राम कपूर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। इसके बाद ऐसी चर्चाएं थीं कि साजिद खान ‘हाउसफुल 4’ का निर्देशन कर रहे हैं, लेकिन बाद में उन्हें हटा दिया गया और फिल्म का निर्देशन फरहाज सामजी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed