फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Akshay Ajay and Hrithik will grow Christmas after Eid in 2019

2019 में ईद के बाद क्रिसमस मनाएंगे सलमान, अक्षय, अजय और ऋतिक की बढ़ेंगी मुश्किलें

Thu, 27 Sep 2018 04:19 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला Updated Thu, 27 Sep 2018 04:19 PM IST
विज्ञापन
Salman Akshay Ajay and Hrithik will grow Christmas after Eid in 2019
सलमान खान - फोटो : SELF

सलमान खान के स्टारडम को 2019 में टक्कर देना किसी भी सितारे के लिए मुमकिन नहीं दिख रहा। अब तक के कैलेंडर की मानें तो अभी तक हर साल ईद को अपनी फिल्म के लिए बुक करने वाले सलमान ने अगले साल क्रिसमस की भी बुकिंग कर ली है। सूत्रों के मुताबिक सलमान की भारत की शूटिंग तेजी से चल रही है और वह इस भव्य फिल्म को अगले साल ईद पर लेकर आएंगे। इस बीच सलमान और उनके भाई अरबाज ने अगले क्रिसमस पर भी आने का फैसला किया है। 

विज्ञापन


निर्देशक प्रभु देवा ने दबंग-3 के प्रोडक्शन पर काम करना शुरू कर दिया है। सब कुछ ठीक चला तो भारत की शूटिंग खत्म होते ही सलमान दबंग सीरीज की नई फिल्म में जुट जाएंगे और यह 2019 में क्रिसमस पर रिलीज होगी। जानकारों की मानें तो सलमान ने दोनों तारीखें अपने नाम लिख लीं तो बाकी सितारों के लिए अपनी फिल्मों के साथ ईद तथा क्रिसमस पर उन्हें चुनौती देना कठिन हो जाएगा। अक्षय कुमार, अजय देवगन और ऋतिक रोशन भी अगले साल बड़ी फिल्मों के साथ आने वाले हैं। इन दिनों बॉलीवुड सितारों को हॉलीवुड समेत साउथ की फिल्मों से भी छुट्टी के मौसमों में कड़ी टक्कर  मिल रही है। ऐसे में सलमान भी अगर जगह छुट्टी वाली घेरते चलेंगे तो सितारों की समस्याओं का कोई अंत नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed