फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan and Katrina Kaif starrer Tiger 3 First Song Leke Prabhu Ka Naam Teaser out watch video

Tiger 3: 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का टीजर रिलीज, अरिजीत की आवाज पर थिरकते दिखे कटरीना-सलमान

Fri, 20 Oct 2023 12:26 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 20 Oct 2023 12:26 PM IST
सार

'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है।

विज्ञापन
Salman Khan and Katrina Kaif starrer Tiger 3 First Song Leke Prabhu Ka Naam Teaser out watch video
लेके प्रभु का नाम टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' को एक साथ देखने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही बज बना हुआ है। इसी बीच 'टाइगर 3' के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का धमाकेदार टीजर रिलीज हो गया है। इस गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज दी है। 
विज्ञापन


इस दिन रिलीज होगा गाना
'टाइगर 3' के पहले गाने में सलमान खान और कटरीना कैफ अरिजीत सिंह की आवाज पर थिरकते हुए नजर आए हैं। फिल्म के पहले गाने 'लेके प्रभु का नाम' का धमाकेदार टीजर सामने आ गया है। टीजर में सलमान और कटरीना जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि यह गाना 23 अक्तूबर को रिलीज होगा। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर गाने का टीजर साझा किया है। गाने के टीजर में सलमान-कटरीना पूरे स्वैग में दिख रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)



दिवाली के मौके पर रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि, 'टाइगर 3' में सलमान खान और कटरीना कैफ के अलावा इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म दिवाली के मौके पर 12 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। रिपोर्टस के मुताबिक सलमान की टाइगर 3 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाने वाली है।  

नवरात्रि के शुभ मौके पर आलिया भट्ट ने खरीदी लग्जरी कार

खलनायक के किरदार में दिखेंगे इमरान हाशमी
फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है। फैंस को फिल्म का ट्रेलर बेहद पसंद आया है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने के लिए दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। 'टाइगर 3' वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' के बाद 'टाइगर 3' सलमान की तीसरी स्पाई थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म में सलमान और कटरीना छह साल के बाद एक बार फिर 'टाइगर' और 'जोया' की भूमिका में वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में इमरान हाशमी खलनायक के किरदार में नजर आएंगे।

Nupur Sanon: 'तू अपना देख ले...', बहन कृति की 'गनपत' से 'टाइगर नागेश्वर राव' की टकरार पर नूपुर सेनन का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed