{"_id":"698cc9e0666fbec8d80d3a43","slug":"salman-khan-brother-in-law-aayush-sharma-receives-threat-email-after-ranveer-singh-rohit-shetty-2026-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रोहित-रणवीर के बाद अब निशाने पर सलमान के जीजा आयुष शर्मा, मेल के जरिए मांगी फिरौती; दी जान से मारने की धमकी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रोहित-रणवीर के बाद अब निशाने पर सलमान के जीजा आयुष शर्मा, मेल के जरिए मांगी फिरौती; दी जान से मारने की धमकी
Wed, 11 Feb 2026 11:58 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:58 PM IST
सार
Aayush Sharma Receives Threat Email: अब सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। यह घटना हाल ही में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और रणवीर सिंह को मिली धमकी के कुछ दिनों बाद हुई है।
विज्ञापन
सलमान खान और आयुष शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी के बाद सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को धमकी भरा ईमेल मिला है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने प्रोटॉन मेल के जरिए आयुष शर्मा को भेजे गए धमकी भरे ईमेल की पुष्टि की है, जिसका संबंध कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से है।
विज्ञापन
मांगी करोड़ों रुपये की फिरौती
यह ईमेल प्रोटोन ईमेल (एक सुरक्षित और गुप्त ईमेल सेवा) के जरिए भेजा गया था। ईमेल भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया है। उसने आयुष शर्मा से करोड़ों रुपये की फिरौती मांगी है और पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इसकी पुष्टि की है। अभी तक सलमान खान या आयुष शर्मा की तरफ से पुलिस में कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज हुई है।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस इस मामले को बहुत गंभीरता से ले रही है। जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, ये धमकियां मुख्य रूप से पैसे ऐंठने (वसूली) के लिए दी जा रही हैं। सलमान खान पहले से ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों का सामना कर रहे हैं। गैंग ने उनके घर के बाहर भी फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस अलर्ट पर है और जांच में जुटी हुई है। गैंग के कुछ संदिग्धों की लोकेशन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के आसपास ट्रेस हुई है, जिससे पुलिस और सतर्क हो गई है।
यह भी पढ़ें: 'द ममी 4' की रिलीज डेट की हुई घोषणा, 20 साल बाद साथ दिखेंगे ब्रेंडन फ्रेजर और राहेल वीज...