सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan confirms Vamshi Paidpally Dil Raju next movie start shooting in april

अप्रैल से अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे सलमान, इस निर्देशक के साथ साझा की तस्वीर; लिखा- 'दिल और जिगर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 30 Mar 2026 01:06 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Next Movie With Dil Raju: ‘मातृभूमि’ के बाद सलमान खान अब दिल राजू की फिल्म में नजर आएंगे। सलमान ने एक पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि की है।

Salman Khan confirms Vamshi Paidpally Dil Raju next movie start shooting in april
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। काफी समय से सोशल मीडिया पर सलमान की दिल राजू के साथ फिल्म को लेकर चर्चा हो रही थी। आज सलमान ने खुद अपने पोस्ट के जरिए इसकी पुष्टि कर दी है। इस फिल्म की शूटिंग सलमान इस साल अप्रैल से शुरू करेंगे।

Trending Videos

किसके साथ अगली फिल्म करेंगे सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने अगले प्रोजेक्ट के लिए तेलुगु निर्देशक और निर्माता के साथ काम करने जा रहे हैं। अभिनेता ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा इंस्टाग्राम पर की है। आगामी फिल्म के लिए सलमान निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ काम करेंगे। इस फिल्म के निर्माता दिल राजू होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगी फिल्म की शूटिंग
सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर निर्देशक वामसी पेडिपल्ली के साथ अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ सलमान ने लिखा, 'दिल, दिमाग और जिगर से इस अप्रैल से वामसी और दिल राजू के साथ। इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अप्रैल में शुरू होने वाली है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)


इन अभिनेताओं के साथ काम कर चुके हैं वामसी 
वामसी पेडिपल्ली को तेलुगु और तमिल सिनेमा में कई सफल फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता है। उनकी फिल्मोग्राफी में प्रभास (मुन्ना), एनटीआर (बृंदावनम), राम चरण और अल्लू अर्जुन (येवडु), नागार्जुन और कार्थी (ओपिरी), महेश बाबू (महर्षि), और विजय (वारिसु) जैसे सितारों के साथ कई फिल्में बनाई हैं।


 

'मातृभूमि' में नजर आएंगे सलमान खान 
दिल राजू की फिल्म करने से पहले सलमान 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में नजर आएंगे। अभिनेता प्रशांत तमांग के निधन के कारण इसकी रिलीज डेट टाल दी गई है। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म 15 अगस्त 2026 या उसके आसपास रिलीज हो सकती है। 


यह भी पढ़ें: Sophie Turner: 'टॉम्ब रेडर' के सेट पर सोफी टर्नर हुईं घायल, दो हफ्ते तक बंद रहेगी शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed