सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Writer Rohan Shankar Reveals Akshay Kumar Saif Ali Khan Starrer Haiwaan Based On Mohanlal Starring Oppam

अक्षय कुमार-सैफ अली खान की ‘हैवान’ पर आई बड़ी अपडेट, लेखक ने बताया कैसी होगी कहानी; मोहनलाल से है खास कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 30 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Haiwaan Story: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ‘हैवान’ अपनी घोषणा के बाद से ही लोगों के बीच उत्सुकता बनाए हुए है। अब फिल्म की कहानी को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। जानिए क्या है ‘हैवान’ से जुड़ी बड़ी अपडेट…

Writer Rohan Shankar Reveals Akshay Kumar Saif Ali Khan Starrer Haiwaan Based On Mohanlal Starring Oppam
हैवान फिल्म के कलाकार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन फैंस को प्रियदर्शन के साथ उनकी एक और फिल्म ‘हैवान’ का भी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में 18 साल बाद अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट और कहानी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब फिल्म के लेखक रोहन शंकर ने ‘हैवान’ की कहानी के बारे में एक बड़ी अपडेट साझा की है।

Trending Videos

मोहनलाल की ‘ओप्पम’ पर आधारित है ‘हैवान’
टाइम्स नाउ के साथ हालिया बातचीत में ‘हैवान’ के लेखक रोहन शंकर ने बताया कि ‘हैवान’ की कहानी मलयालम स्टार मोहनलाल की एक फिल्म पर आधारित है। रोहन ने बताया कि ‘हैवान’ प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मोहनलाल स्टारर ‘ओप्पम’ पर आधारित है। ‘ओप्पम’ एक बड़ी सुपरहिट थ्रिलर फिल्म है। यह 10 से 12 साल पहले बनी थी। दृश्यम के बाद, यह मलयालम में आई। यह एक बहुत बड़ी हिट और एक बेहतरीन थ्रिलर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Writer Rohan Shankar Reveals Akshay Kumar Saif Ali Khan Starrer Haiwaan Based On Mohanlal Starring Oppam
हैवान - फोटो : इंस्टाग्राम@priyadarshan.official

ऐसा होगा सैफ का किरदार
फिल्म की कहानी और किरदारों के बारे में बात करते हुए लेखक ने बताया कि ‘हैवान’ में सैफ अली खान मोहनलाल के अंधे किरदार को निभा रहे हैं। जबकि अक्षय कुमार विलेन की भूमिका में हैं। इसलिए, बहुत कुछ बदल गया है। फिल्म में बाकी कई और बेहतरीन कलाकार भी हैं शामिल हैं।

यह एक स्लो थ्रिलर है, जिसमें भरपूर सस्पेंस और एक्शन देखने को मिलेगा। मैंने पहले कभी इस तरह की शैली में काम नहीं किया था, यह मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव था। मैंने कॉमेडी फिल्में की हैं, लेकिन ‘हैवान’ जिस शैली की फिल्म है, वैसी मैंने नहीं की थी।

‘हैवान’ की कहानी लिखना और प्रियदर्शन के साथ शूटिंग करना, सब कुछ देखना, वह तनावपूर्ण माहौल और जिस तरह से वह फिल्म बनाते हैं, यह मेरे लिए एक नया अनुभव था।

Writer Rohan Shankar Reveals Akshay Kumar Saif Ali Khan Starrer Haiwaan Based On Mohanlal Starring Oppam
हैवान के सेट पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
कब तक रिलीज हो सकती है ‘हैवान’?
प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने बताया था कि ‘हैवान’ अगस्त में कभी रिलीज हो सकती है। जबकि प्रियदर्शन का कहना है कि ‘भूत बंगला’ के लगभग 90 दिन बाद ‘हैवान’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। जबकि फिल्म में मोहनलाल भी थोड़ी देर को दिखाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed