Maatrubhumi: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब होगी रिलीज
Maatrubhumi New Poster: सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' का नया पोस्टर रिलीज हो चुका है। जानिए सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब रिलीज होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। फिल्म की रिलीज में देरी की खबरों के बीच, मेकर्स ने फिल्म 'मातृभूमि' का एक नया पोस्टर साझा किया है। इसी के साथ निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है।
कब रिलीज होगी 'मातृभूमि'
फिल्म 'मातृभूमि' का एक नया पोस्टर सोशल मीडिया (X) पर शेयर किया गया है। पोस्टर के साथ लिखा गया है- 'एक सैनिक का वादा। एक परिवार की ताकत। एक राष्ट्र का गौरव।' इस पोस्टर के हिसाब से 'मातृभूमि' इसी साल रिलीज होगी। हालांकि, मेकर्स ने अभी तक रिलीज की पक्की तारीख नहीं बताई है, लेकिन यह तय है कि फिल्म इसी साल पर्दे पर आएगी।
A soldier's promise.
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) July 20, 2026
A family's strength.
A nation's pride.#SalmanKhan #Maatrubhumi pic.twitter.com/s1MdG91b3o
इस नए पोस्टर पर ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें निर्देशक का नाम नहीं लिखा है। इस पर सिर्फ सलमान खान फिल्म्स की एक फिल्म लिखा है। मेकर्स ने अभी तक इसकी वजह नहीं बताई है।
सलमान की फिल्म का बदला नाम
शुरुआत में इस फिल्म का नाम 'बैटल ऑफ गलवां' रखा गया था। बाद में इसे बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया है। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। यह फिल्म 15 जून, 2020 को गलवां घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई ऐतिहासिक झड़प पर बनी है। इस टकराव में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे।
सलमान खान का रोल
फिल्म 'मातृभूमि' में सलमान खान मुख्य भूमिका में हैं। वह 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने इस लड़ाई में भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया था। इस फिल्म के निर्देशक अपूर्वा लखिया हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह अभिलाष चौधरी और अंकुर भाटिया भी नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Ramayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर पर एटली ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म के लिए लिखी यह खास बात