फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Step In Don 3 Controversy Plays PEACEMAKER in Ranveer Singh and Farhan Akhtar Dispute Reports

Don 3 Controversy: क्या अब खत्म होगा ‘डॉन 3’ विवाद? रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने उतरे भाईजान!

Fri, 29 May 2026 09:18 AM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Fri, 29 May 2026 09:18 AM IST
सार

Ranveer Singh Vs Farhan Akhtar: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का कहा कोई नहीं टालता है। हाल ही में उन्होंने ‘डॉन 3’ का विवाद खत्म करने के लिए अपनी तरफ से एक पहल की है। क्या सलमान खान रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कर पाए हैं? जानिए।

विज्ञापन
Salman Khan Step In Don 3 Controversy Plays PEACEMAKER in Ranveer Singh and Farhan Akhtar Dispute Reports
रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच क्या सुलझ गया 'डॉन 3' का विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों बॉलीवुड में ‘डॉन 3’ को लेकर हुई कंट्रोवर्सी सुर्खियों में है। इस फिल्म को छोड़ने के कारण रणवीर सिंह पर बैन भी लग चुका है। अब खबर है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सलमान खान ने डायरेक्टर फरहान अख्तर और रणवीर सिंह में सुलह कराने की कोशिश की है। क्या उनकी कोशिश रंग लाई है और 'डॉन 3' को लेकर हुआ विवाद खत्म हो गया है।  

विज्ञापन

Salman Khan Step In Don 3 Controversy Plays PEACEMAKER in Ranveer Singh and Farhan Akhtar Dispute Reports
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
भाईजान ने की रणवीर और फरहान से बात 
फिल्म ‘डॉन 3’ का विवाद सलमान खान की वजह से खत्म हो सकता है। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच सुलह कराने की कोशिश सलमान खान कर रहे हैं। उन्होंने दोनों पक्षों से बात की और उनसे कहा कि वे अपने अपने प्रोजेक्ट्स के फ्यूचर को नुकसान पहुंचाए बिना अपने इश्यूज को सुलझा लें। सलमान खान ने फरहान अख्तर को समझाया कि इंडस्ट्री में दशकों से क्रिएटिव डिफरेंस होना आम बात है। भाईजान ने रणवीर से भी लंबी बातचीत की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman Khan Step In Don 3 Controversy Plays PEACEMAKER in Ranveer Singh and Farhan Akhtar Dispute Reports
फरहान अख्तर और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
क्या था 'डॉन 3' का विवाद? 
‘डॉन 3’ को जब रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ दिया तो उनके और फरहान अख्तर के बीच का विवाद लगातार बढ़ता गया। मामला फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के पास पहुंचा। फरहान अख्तर ने यहां पर जाकर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की।
फरहान ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिल्कुल आखिरी मौके पर यूनिट के शूट के लिए रवाना होने से ठीक तीन हफ्ते पहले रणवीर सिंह ने फिल्म ‘डॉन 3’ से अपना नाम वापस ले लिया। FWICE इस मामले में रणवीर सिंह को तीन नोटिस जारी किए गए लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज को नहीं मिला। ऐसे में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर रणवीर सिंह पर बैन की बात साझा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed