Aamir Khan House Party: आमिर खान के जन्मदिन से पहले घर पहुंचे शाहरुख-सलमान, मनाया 60वें बर्थडे का जश्न
Aamir Khan Party: आमिर खान इस साल 14 जनवरी को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके जन्मदिन से पहले उनके दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और सलमान खान आमिर के घर पहुंचे। माना जा रहा है कि इन तीनों ने साथ में जन्मदिन का जश्न मनाया। अब यह वीडियो तीनों खान के प्रशंसकों के बीच जमकर वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
न्यूज 18 की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर इस 14 तारीख को अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगे। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें साफ तौर पर सलमान खान और शाहरुख खान को आमिर के घर पर देखा जा सकता है। अब इन तीनों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वैसे देखा जाए तो एक साथ तीन खान को देखने का मौका बार-बार नहीं मिलता, इसलिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। सलमान को घर से बाहर निकलते और अपनी कार में बैठते देखा गया, जबकि शाहरुख ने काली हुडी पहनकर और सिक्योरिटी के साथ पैपराजी से बचने की कोशिश की।
पिछली बार इन तीनों को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग इवेंट में जामनगर में देखा गया था। पिछले साल, शाहरुख, सलमान और आमिर ने अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग संगीत नाइट में "नाटू नाटू" गाने पर डांस किया था। ऑस्कर जीतने वाले इस गाने पर तीनों ने स्टेज पर धमाल मचाया था। वह पल फैंस के लिए यादगार था।
इस बार कैमरे ने सलमान और शाहरुख को आमिर के घर से बाहर निकलते हुए कैद किया। इन तीनों का एक साथ होना फैंस के लिए बड़ी बात है, और सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।
काम की बात करें तो शाहरुख खान "किंग" में नजर आएंगे। वहीं सलमान खान "सिकंदर" में नजर आएंगे और आमिर खान "सितारे जमीन पर" में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें:
Salaar Re Release: प्रभास के फैंस के लिए खुशखबरी, सलार री-रिलीज की एडवांस बुकिंग जानिए कब से होगी शुरू