सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salman Khan Signs Next Actioner With Thalapathy Vijay’s Varisu Makers After Battle Of Galwan as per Report

'बैटल ऑफ गलवां' के बाद एक्शन फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, 'वारिसु' के निर्माताओं के साथ करेंगे काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Fri, 06 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार

Salman Khan Upcoming Movies: सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' इस साल रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग के बाद सलमान एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। सलमान की इस एक्शन फिल्म को थलपति विजय की फिल्म 'वरिसु' के निर्माता बनाएंगे।

Salman Khan Signs Next Actioner With Thalapathy Vijay’s Varisu Makers After Battle Of Galwan as per Report
सलमान खान - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान ने 'बैटल ऑफ गलवां' फिल्म की शूटिंग के बाद अपनी अगली बड़ी फिल्म साइन कर ली है। यह फिल्म एक बड़ा बजट वाली एक्शन थ्रिलर है। इसे तेलुगु के मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू बनाएंगे। निर्देशन वामशी पेडिपल्ली करेंगे, जो नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं और थलपति विजय की फिल्म 'वरिसु' के डायरेक्टर हैं।

Trending Videos

कैसी है फिल्म की स्क्रिप्ट
सलमान को वामशी पेडिपल्ली की फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। फिल्म में ढेर सारा एक्शन होगा और साथ ही मजबूत इमोशनल कहानी भी है। यह एक पैन-इंडिया फिल्म होगी, जिसमें कई बड़े सितारे काम कर सकते हैं। अभी हीरोइन का नाम फाइनल नहीं हुआ है, लेकिन एक जानी-मानी अभिनेत्री से बात चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बैटल ऑफ गलवां' में नजर आएंगे सलमान
सलमान अभी अपूर्वा लखिया की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म 2020 के गलवान घाटी युद्ध पर आधारित है। इस फिल्म में सलमान के साथ मुख्य भूमिका में चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। यह अप्रैल 2026 पर रिलीज हो सकती है।

सलमान खान की आने वाली फिल्में
'बैटल ऑफ गलवां' पूरी होने के बाद, सलमान अप्रैल 2026 से नई फिल्म (दिल राजू वाली) की शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म 2027 में सिनेमाघरों में आने की उम्मीद है। इसके अलावा सलमान जल्द ही राज एंड डीके की एक सुपरहीरो फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर सकते हैं। सलमान के फैंस उनकी पिछली फिल्म 'सिकंदर' के फ्लॉप होने के बाद अब नई हिट का इंतजार कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: क्या OMG 3 में नजर आएंगी रानी मुखर्जी? जानिए अक्षय कुमार की फिल्म की पूरी डिटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed