फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   salman khan working with actress rekha film biwi ho to aisi 2 director jk bihari wants comeback

Salman Khan: 37 साल बाद रेखा के साथ फिर काम करेंगे सलमान ? इस सुपरहिट फिल्म का दूसरा पार्ट बनाएंगे जेके बिहारी

Sat, 27 Dec 2025 09:01 AM IST
Kiran Jain किरण जैन
Updated Sat, 27 Dec 2025 09:01 AM IST
सार

JK Bihari Exclusive on Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आज पूरे 60 साल के हो गए हैं। ऐसे में उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी पहली फिल्म के डायरेक्टर जेके बिहारी ने अमर उजाला से बातचीत की। निर्देशक ने जल्द ही सलमान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की।

विज्ञापन
salman khan working with actress rekha film biwi ho to aisi 2 director jk bihari wants comeback
जेके बिहारी - फोटो : एक्स

विस्तार

बॉलीवुड के ‘दबंग’ स्टार सलमान खान आज भी इंडस्ट्री के उन चंद कलाकारों में शामिल हैं, जिनका नाम जुड़ते ही किसी भी फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं। 60वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान की पहली फिल्म के निर्देशक जे के बिहारी ने दबंग खान के साथ फिर से काम करने की इच्छा जाहिर की है। निर्देशक ने साफ-साफ कहा है कि वह सलमान खान और दिग्गज अभिनेत्री रेखा को एक साथ बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं।
विज्ञापन


सलमान को लेकर बोले जेके बिहारी
जे के बिहारी वही निर्देशक हैं, जिन्होंने सलमान खान को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर लॉन्च किया था। वर्षों बाद जब उन्होंने एक नई प्रेम कहानी लिखी, तो सबसे पहले सलमान से ही संपर्क किया। निर्देशक के मुताबिक, सलमान को स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने हर संभव मदद का भरोसा दिया। खास बात यह रही कि जेके बिहारी ने सलमान से किसी तरह की पैसों की मदद लेने से इनकार कर दिया और सिर्फ उनके नाम की मौजूदगी को ही पर्याप्त माना।
विज्ञापन


बीमारी और कोरोना ने रोका काम
हालांकि, यह प्रोजेक्ट समय पर आगे नहीं बढ़ सका। निर्देशक को बीच में दिल से जुड़ी गंभीर समस्या हुई और फिर कोरोना महामारी ने हालात और मुश्किल कर दिए। इन सब कारणों से फिल्म पर काम रुक गया। लेकिन अब जे के बिहारी एक बार फिर पूरी ऊर्जा के साथ नई योजना पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: सलमान ने पैपराजी संग काटा केट, जन्मदिन मनाने फॉर्महाउस पहुंचा खानदान; धोनी-संजू समेत कई सेलेब्स जश्न में शामिल

salman khan working with actress rekha film biwi ho to aisi 2 director jk bihari wants comeback
फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' के एक सीन में सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
‘बीवी हो तो ऐसी’ का दूसरा भाग
निर्देशक ने अमर उजाला से बात करते हुए खुलासा किया है कि उन्होंने ‘बीवी हो तो ऐसी’ का दूसरा भाग लिख लिया है। यह फिल्म मां और बेटे के रिश्ते पर आधारित होगी। उनकी ख्वाहिश है कि इस फिल्म में सलमान खान बेटे की भूमिका निभाएं, जबकि रेखा को वह सास के किरदार में देखना चाहते हैं। यह कॉम्बिनेशन सुनते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है, क्योंकि सलमान और रेखा को साथ देखने का मौका बहुत कम मिला है।

रेखा और सलमान की जोड़ी क्यों खास? 
रेखा हिंदी सिनेमा की उन अभिनेत्रियों में हैं, जिनकी मौजूदगी से किसी भी कहानी में गहराई आ जाती है। वहीं सलमान खान की स्टार पावर और पारिवारिक फिल्मों में उनकी पकड़ किसी से छुपी नहीं है। अगर ये दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन साझा करते हैं, तो यह फिल्म भावनाओं, ड्रामा और स्टारडम का अनोखा मेल बन सकती है।

जल्द सुनाई जाएगी कहानी
जेके बिहारी का कहना है कि वह बहुत जल्द इस फिल्म की कहानी सलमान खान को सुनाएंगे। अगर सलमान इस प्रोजेक्ट के लिए हामी भरते हैं, तो दर्शकों को एक बार फिर बड़े पर्दे पर पुराने दौर की याद दिलाने वाली, लेकिन नए जमाने की भावनाओं से सजी फिल्म देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed