सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samantha Ruth Prabhu To Rashmika Mandanna And Other Celebs New Year Vacation

सामंथा गईं पुर्तगाल तो रश्मिका पहुंचीं रोम, गोवा में जश्न मनाएंगी दिशा-मौनी; जानिए सेलेब्स के न्यू ईयर प्लान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 31 Dec 2025 12:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Bollywood Celebs New Year Vacation: इन दिनों कई बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सेलेब्स न्यू ईयर वेकेशन मनाने के लिए विदेशी लोकेशन पर पहुंच चुके हैं। जानिए, ये सितारे कहां घूम रहे हैं।

Samantha Ruth Prabhu To Rashmika Mandanna And Other Celebs New Year Vacation
मौनी और दिशा पाटनी, रश्मिका मंदाना, समांथा रुथ प्रभु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

साल 2025 का आज आखिरी दिन है। कई लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अलग-अलग प्लान बना रहे हैं। वहीं बॉलीवुड सितारे भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन अलग-अलग जगहों पर करेंगे। जानिए, इन दिनों बॉलीवुड के चर्चित सितारे कहां अपनों के साथ छुट्टियां एंज्वॉय कर रहे हैं। 

Trending Videos

पुर्तगाल में हनीमून मना रही हैं सामंथा रुथ प्रभु 
1 दिसंबर को सामंथा रुथ प्रभु और डायरेक्टर राज निदिमोरु ने शादी की थी। बुधवार को सामंथा ने पुर्तगाल से अपनी वेकेशन फोटो शेयर कीं। वह राज निदिमोरु संग शादी के बाद यहां पर अपना हनीमून मनाने पहुंची हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)


 

Samantha Ruth Prabhu To Rashmika Mandanna And Other Celebs New Year Vacation
करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan

करीना ने स्विट्जरलैंड से शेयर की तस्वीरें 
इन दिनों करीना कपूर भी सैफ अली खान अपने दोनों बेटों संग स्विट्जरलैंड में वेकेशन मना रही हैं। हर दिन वह वेकेशन की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। इन तस्वीरों में वह स्विट्जरलैंड की हसीन वादियों में अपनी वेकेशन को एंज्वॉय कर रही हैं। 

दीपिका पादुकोण लास वेगास में दिखीं 
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी वेकेशन पर निकले हैं। पिछले दिनों दोनों ने न्यूयॉर्क की एक पार्टी से तस्वीरें वायरल हुईं। दीपिका की एक दोस्त ने भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें एक्ट्रेस लास वेगास में दिखीं। वह अपनी फ्रेंड्स के साथ 

शादी की चर्चा के बीच रोम पहुंचीं रश्मिका मंदाना 
अगले साल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इससे पहले रश्मिका न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकल गई हैं। एक्ट्रेस ने रोम से वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। खबर है कि इस वेकेशन पर रश्मिका और विजय देवरकाेंडा साथ हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rashmika Mandanna (@rashmika_mandanna)


मौनी रॉय और दिशा पाटनी ‘बीच’ वेकेशन पर दिखीं 
मौनी रॉय कुछ दिन पहले उत्तराखंड में वेकेशन मना रही थीं। अब उन्हें अपनी फ्रेंड और एक्ट्रेस दिशा पाटनी के साथ गोवा में दिखा गया है। दोनों समंदर किनारे एंज्वॉय कर रही हैं। मौनी और दिशा ने अपनी कुछ ग्लैमरस तस्वीरें भी इस वेकेशन से शेयर की हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

दानिश पंडोर गर्लफ्रेंड संग पहुंचे जॉर्जिया
हालिया रिलीज 'धुरंधर' में दानिश पंडाेर ने उजैर बलोच का किरदार निभाया था। एक्टर दानिश पंडोर अहाना कुमरा को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों को जॉर्जिया में साथ न्यू ईयर वेकेशन पर देखा गया, अहाना और दानिश ने वेकेशन की अलग-अलग फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। वेकेशन पर बर्फ में दानिश ने ‘धुरंधर’ के हिट गाने पर डांस किया, इसका वीडियो भी शेयर किया। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Aahana S Kumra (@aahanakumra)


 


ये सेलेब्स भी पार्टनर संग घूमने निकले 
हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट, वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया जैसे कई और सेलेब्स भी वेकेशन पर निकले हैं। लेकिन यह कौन सी डेस्टिनेशन पर गए हैं, इसका अभी पता नहीं चला है। वहीं श्रेया सरन अपने पति और बेटी के साथ वेकेशन पर निकली हैं, वह बुधवार को एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed