फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay Raina Confirms Alia Bhatt And Sharvari Will Be On India's Got Latent Season 2 First Episode

‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के पहले एपिसोड में आएंगी आलिया और शरवरी; समय रैना ने खुद किया कंफर्म

Sat, 20 Jun 2026 03:57 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 20 Jun 2026 03:57 PM IST
सार

India’s Got Latent Season 2: समय रैना ने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 के पहले एपिसोड की पुष्टि की है। इसके साथ ही ये भी कंफर्म हो गया कि आलिया और शरवरी इस शो का हिस्सा होंगी। जानिए कैसे समय ने किया ये कंफर्म और कब आएगा पहला एपिसोड…

विज्ञापन
Samay Raina Confirms Alia Bhatt And Sharvari Will Be On India's Got Latent Season 2 First Episode
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम-@maisamayhoon

विस्तार

लगभग एक महीने पहले 'अल्फा' की एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी की समय रैना के शो 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के सेट पर एक फोटो वायरल हुई थी। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि कॉमेडियन अपने शो के दूसरे सीजन की शुरुआत आलिया और शरवरी को गेस्ट के तौर पर बुलाकर कर सकते हैं। अब समय ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है। शो के दूसरे सीजन की ऑफिशियल घोषणा करने के बाद अब समय ने ये पुष्टि कर दी है कि दूसरे सीजन के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ गेस्ट के तौर पर नजर आएंगी।

विज्ञापन

समय रैना ने पोस्ट के जरिए किया कंफर्म
कॉमेडियन समय रैना ने इंस्टाग्राम पर 'इंडियाज गॉट लेटेंट' सीजन 2 के पहले एपिसोड का यूट्यूब लिंक शेयर किया। वीडियो के थंबनेल में आलिया और शरवरी की भी फोटो है, जिसमें वे हंसती हुई दिख रही हैं। आलिया ने एक कैप पहनी है, जिस पर ‘Alpha’ लिखा है। फोटो में इन दोनों स्टार्स के अलावा समय रैना, कॉमेडियन आशीष सोलंकी और बलराज घई भी नजर आ रहे हैं। लिंक शेयर करते हुए समय ने आलिया और शरवरी को टैग किया और कैप्शन लिखा, ‘क्या हम शो शुरू करने के लिए तैयार हैं?’

विज्ञापन


फैंस बोले- इतिहास की सबसे शानदार वापसी
समय की इस पोस्ट और वापसी पर अब फैंस की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाई बैन हुआ, पूरा सीजन डिलीट किया और नेटफ्लिक्स डील के साथ वापसी की। इंटरनेट कल्चर का जबरदस्त जलवा।’ एक और कमेंट में लिखा, ‘इंडियन डिजिटल कंटेंट के इतिहास में सबसे शानदार वापसी। बस बात खत्म।’

विज्ञापन
विज्ञापन






कुछ लोगों ने यह भी अंदाजा लगाया कि समय, आलिया के सामने क्या मजाक करेंगे। एक यूजर ने लिखा, ‘आलिया के सामने 'धुरंधर' वाला मजाक तो पक्का होगा।’ एक फैन ने लिखा, ‘अब नेटफ्लिक्स का सेट टूटेगा।’ एक और कमेंट में लिखा, ‘एक एपिसोड हुआ और वकील हाजिरी ले रहे हैं।’ जबकि एक और फैन ने मजाक में कहा, ‘F.I.R. लोड हो रही हैं।’ 



यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर आएगा सीजन 2
समय का शो शनिवार शाम को नेटफ्लिक्स और यूट्यूब दोनों पर रिलीज होगा। जहां नेटफ्लिक्स पर आने वाला शो बिना विज्ञापनों के होगा, वहीं यूट्यूब वाले वर्जन में बीच-बीच में विज्ञापन आएंगे।



शो का पहला सीजन, जो यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा था, उसमें एक एपिसोड के दौरान गेस्ट रणवीर अल्लाहबादिया की बातों को लेकर काफी विवाद हुआ था। इस घटना की काफी आलोचना हुई और कई FIR और कानूनी मामले दर्ज किए गए। इस विवाद के बाद समय रैना को यूट्यूब से शो के सभी एपिसोड हटाने पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed