सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Samay Raina Reveals Ranveer Allahbadia Asked Controversial Questions On Parents 8 times on Indias Got Latent

समय रैना ने किया बड़ा खुलासा, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर ने 8 बार पूछा था कॉन्ट्रोवर्सी वाला सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Wed, 08 Apr 2026 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Samay Raina: स्टैंड अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।

Samay Raina Reveals Ranveer Allahbadia Asked Controversial Questions On Parents 8 times on Indias Got Latent
समय रैना और रणवीर अल्लाहबादिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया के एक आपत्तिजनक कमेंट की वजह से काफी हंगामा हुआ था, जिसके बाद समय को शो तक बंद करना पड़ गया था। अब समय ने इस घटना के बारे में बड़ा खुलासा किया और रणवीर के आपत्तिजनक जोक को लेकर भी बड़ा बयान दिया। 

Trending Videos

समय ने किया कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर खुलासा
7 अप्रैल को समय रैना ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसका नाम ‘स्टिल अलाइव’ था। इस वीडियो में उन्होंने ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ शो में हुई कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने इस दौरान खुलासा किया कि यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया ने वो जोक उस दिन कई बार बोला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

समय ने कहा कि लोग मुझसे कई बार पूछते हैं कि मैंने वो जोक पोस्ट करने से पहले हटाया क्यों नहीं। इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं तुम्हें मां की कसम सच बताता हूं, उस एपिसोड में बीयर बाइसेप्स ने वो सवाल 8 बार पूछा था। और इसके अलावा भी कई अनाब-शनाब सवाल पूछे थे उसने। तो जब मैंने एडिट देखा, मैंने कहा- ये तो बहुत गंदी बातें की हैं इसने। चलो एक रख देता हूं, बाकी सब हटा देता हूं।’ 

क्या थी कॉन्ट्रोवर्सी? 
बता दें कि 2025 में रणवीर अल्लाहबादिया ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के एक एपिसोड के बाद बड़े विवाद में घिर गए थे। उस एपिसोड में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से आपत्तिजनक सवाल पूछ लिया था, जिससे काफी विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने पूछा था, ‘क्या आप पूरी जिंदगी अपने माता-पिता को रोज संबंध बनाते हुए देखना पसंद करेंगे, या एक बार खुद उसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए खत्म करना चाहेंगे?’

इसके बाद सोशल मीडिया पर इसका भारी विरोध हुआ। इसके बाद रणवीर और शो के मेकर्स के खिलाफ कई एफआईआर भी दर्ज हुईं। मामला इतना बढ़ गया कि नेशनल कमिशन फॉर विमन ने भी इसमें दखल दिया और रणवीर को लिखित माफी देनी पड़ी।

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी, लेकिन उनकी टिप्पणी को ‘अश्लील’ बताया और कहा कि इस तरह की बातों से समाज की छवि खराब होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed