सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sameer Anjaan Says Gangster Requested Him Write Song for Girlfriend Lyricist Share Bizarre Incident

‘गर्लफ्रेंड के लिए गाना लिखो…’ गैंगस्टर ने गीतकार समीर अंजान को दी धमकी; सलमान की फिल्म से था गहरा कनेक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Wed, 27 May 2026 01:11 PM IST
विज्ञापन
सार

Sameer Anjaan Share Underworld Incident: गीतकार समीर अंजान बॉलीवुड में हिट रोमांटिक गाने लिखने के लिए जाने जाते हैं। एक गैंगस्टर भी उनसे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गाना लिखवाना चाहता था। क्या समीर ने वह गाना लिखा? यहां जानिए। 

Sameer Anjaan Says Gangster Requested Him Write Song for Girlfriend Lyricist Share Bizarre Incident
गीतकार समीर अंजान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

46 साल के अपने करियर में गीतकार समीर अंजान ने लगभग 500 से अधिक गाने लिखे हैं। लेकिन एक गाना लिखने की फरमाइश उनके लिए मुसीबत का सबब बन गई। एक भाई (अंडरवर्ल्ड वाले लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम) यानी गैंगस्टर उनसे अपनी गर्लफ्रेंड के लिए गाना लिखवाना चाहता था। इस पुराने को किस्से को गीतकार ने एक इंटरव्यू में विस्तार से साझा किया है। 

Trending Videos

गैंगस्टर के फोन के बाद समीर अंजान ने क्या किया? 
फिल्मफेयर को दिए गए एक इंटरव्यू में गीतकार समीर अंजान बहुत पुराना किस्सा साझा करते हैं। वह उस भाई से जुड़ा किस्सा सुनाते हुए कहते हैं, ‘एक दिन फोन आया, उस भाई ने अपना नाम लिया। मैंने कहा कि बोलिए भाईजान। वो बोला कि आपको एक फिल्म में गाना लिखना है। हमने पूछा कि कौन सा गाना लिखना है। तो वह बोला कि आपको गाना लिखना ही पड़ेगा और आपका ही एक गाना है, बिल्कुल उसी तरह से लिखना होगा। मैंने कहा जबरदस्ती मारकर गाना लिखवा लोगे क्या?’

विज्ञापन
विज्ञापन

समीर अंजान आगे कहते हैं, ‘उसने कहा कि आपने एक गाना लिखा है ‘तुझे हंसना भी होगा, तुझे रोना भी होगा….(सलमान खान की फिल्म का गाना)’। बिल्कुल ऐसा ही गाना मेरी गर्लफ्रेंड के लिए लिखो, वो एक फिल्म की हीरोइन है।’

विज्ञापन

 

 

Sameer Anjaan Says Gangster Requested Him Write Song for Girlfriend Lyricist Share Bizarre Incident
समीर अनजान - फोटो : सोशल मीडिया

क्या समीर ने लिखा गैंगस्टर के लिए गाना? 
समीर अंजान को धमकी भरे अंदाज में भाई ने गाना लिखने को कहा था। इस वजह से वह काफी तनाव में आ गए थे। समीर कहते हैं, ‘वो मेरा लिखा गाना अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट करना था। मैंने सोचा यह अलग तनाव है, अब क्या करें। लेकिन ऐसा हुआ कि वो भाई यानी गैंगस्टर ही खत्म हो गया, उसकी फिल्म बनी ही नहीं और ना ही मैंने गाना लिखा।’

बॉलीवुड की चार पीढ़ियों के लिए समीर ने लिखे गाने 
समीर अंजान ने बॉलीवुड की चार पीढ़ियों के लिए गीत लिखे हैं। अमिताभ बच्चन से होते हुए शाहरुख खान और ऋतिक रोशन तक की फिल्मों में उनके लिखे गीत शामिल हैं। 1980 से बॉलीवुड में करियर शुरू करने वाले समीर अंजान ने वक्त के साथ हमेशा खुद को बदला है। यही वजह है कि उनके लिखे गीत श्रोताओं के दिल में उतर जाते हैं। आज के दौर में भी उनके गीत गुनगुनाए जाते हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed