{"_id":"6a16b237fb7466efb508f4a8","slug":"will-priya-sachdev-pay-school-fees-of-karisma-kapoor-children-gives-logic-to-court-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या करिश्मा कपूर के बच्चों की फीस जमा करेंगी प्रिया सचदेव? संपत्ति विवाद के बीच अदालत को दिए ऐसे तर्क","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या करिश्मा कपूर के बच्चों की फीस जमा करेंगी प्रिया सचदेव? संपत्ति विवाद के बीच अदालत को दिए ऐसे तर्क
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 27 May 2026 02:28 PM IST
विज्ञापन
सार
Priya Sachdev: दिवंगत संजय कपूर की विधवा ने अदालत से एक आदेश में बदलाव करने की मांग की है। उन्होंने इस आधार पर संजय की संपत्ति तक पहुंच की मांग की है कि वह करिश्मा के बच्चों की फीस जमा करेंगी।
परिवार के साथ करिश्मा कपूर
- फोटो : एक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दिवंगत व्यवसायी संजय कपूर की संपत्ति को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में एक नया मोड़ आ गया है। उनकी मां रानी कपूर, विधवा प्रिया सचदेव और पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर के बच्चों के बीच विवाद चल रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि प्रिया ने संपत्ति से पैसे निकालने की अनुमति मांगी है, ताकि वह करिश्मा के बच्चों की फीस जमा कर सकें।
Trending Videos
प्रिया ने मांगी इजाजत
मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने प्रिया की तरफ से दायर एक अर्जी पर नोटिस जारी किया। प्रिया ने इस अर्जी में संजय के एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (ईपीएफ) खातों तक पहुंचने की इजाजत मांगी है। प्रिया ने तर्क दिया है कि वह संजय की पूर्व पत्नी करिश्मा कपूर से हुए बच्चों समायरा और कियान की स्कूल फीस जमा करना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करिश्मा कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@therealkarismakapoor
फ्रीज हुई संजय की संपत्ति
इस अर्जी पर 26 मई को सुनवाई हुई। इसमें 30 अप्रैल को एक दूसरी पीठ की तरफ से जारी किए गए अंतरिम आदेश में बदलाव की मांग की गई थी। उस अंतरिम आदेश के तहत, संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर चल रही लड़ाई के बीच संजय कपूर की संपत्ति को फ्रीज (जब्त) कर दिया गया था।
अदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, प्रिया ने अंतरिम आदेश में बदलाव करने का अनुरोध किया है। 30 अप्रैल के आदेश में संजय की निजी संपत्ति और कॉर्पोरेट होल्डिंग्स को बेचने, हस्तांतरित करने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अदालत ने उनके बच्चों से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए एक सीमित छूट दी थी। अब, प्रिया ने अदालत से अनुमति मांगी है कि ताकि वह दिवंगत उद्योगपति के प्रोविडेंट फंड खातों से पैसे निकाल सकें।
इस अर्जी पर 26 मई को सुनवाई हुई। इसमें 30 अप्रैल को एक दूसरी पीठ की तरफ से जारी किए गए अंतरिम आदेश में बदलाव की मांग की गई थी। उस अंतरिम आदेश के तहत, संपत्ति के उत्तराधिकार को लेकर चल रही लड़ाई के बीच संजय कपूर की संपत्ति को फ्रीज (जब्त) कर दिया गया था।
काजोल और रानी समेत मनीष मल्होत्रा के यहां नजर आए 'कुछ कुछ होता है' के कलाकार, इन हसीनाओं ने भी दिखाए जलवे
आदेश में बदलाव की मांगअदालत में दायर दस्तावेजों के अनुसार, प्रिया ने अंतरिम आदेश में बदलाव करने का अनुरोध किया है। 30 अप्रैल के आदेश में संजय की निजी संपत्ति और कॉर्पोरेट होल्डिंग्स को बेचने, हस्तांतरित करने पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि, अदालत ने उनके बच्चों से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा करने के लिए एक सीमित छूट दी थी। अब, प्रिया ने अदालत से अनुमति मांगी है कि ताकि वह दिवंगत उद्योगपति के प्रोविडेंट फंड खातों से पैसे निकाल सकें।
प्रिया सचदेव, संजय कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा के दावे का प्रिया ने किया खंडन
इससे पहले, एक सुनवाई के दौरान, करिश्मा की कानूनी टीम ने यह दावा किया था कि उनकी बेटी समायरा की कॉलेज फीस का भुगतान नहीं किया गया है, क्योंकि उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की संपत्ति का प्रबंधन देखने वालों ने अभी तक भुगतान नहीं किया है। बाद में, प्रिया ने अदालत में इस दावे का खंडन किया और उनके वकील ने फीस के भुगतान की रसीदें अदालत के सामने पेश कीं। इन रसीदों से यह पता चला कि प्रति सेमेस्टर 95 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि संजय का निधन 12 जून, 2025 को इंग्लैंड में हुआ था। संजय और प्रिया ने वर्ष 2017 में शादी की थी और उनका एक बेटा है, जिसका नाम अजारियस है। इस बिजनेसमैन ने पहले करिश्मा कपूर से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। उनकी मौत के बाद से, परिवार उनकी संपत्ति को लेकर कोर्ट में आपस में झगड़ रहा है।