फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome To The Jungle Director Ahmed Khan Calls his Film Complete Masala Package Reveals It Has 5 Interesting

निर्देशक अहमद खान ने 'वेलकम टू द जंगल' को बताया कंप्लीट मसाला पैकेज, फिल्म में हैं पांच दिलचस्प गाने

Wed, 27 May 2026 02:44 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 27 May 2026 02:44 PM IST
सार

Welcome 3 Director Ahmed Khan: 'वेलकम टू द जंगल' के निर्देशक अहमद खान ने फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया है। इसी के साथ निर्देशन ने बताया है कि अक्षय कुमार की इस फिल्म में पांच बेहतरीन गाने हैं।

 

विज्ञापन
Welcome To The Jungle Director Ahmed Khan Calls his Film Complete Masala Package Reveals It Has 5 Interesting
अहमद खान और अक्षय कुमार - फोटो : X

विस्तार

अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को होगी रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले इसके निर्देशन अहमद खान ने फिल्म को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। साथ ही बताया है कि इस फिल्म में 5 मजेदार गाने होंगे। इनमें से एक गाना 'घिस घिस' हाल ही में फिल्म निर्माताओं द्वारा रिलीज किया जा चुका है।

विज्ञापन

फिल्म में होंगे 5 गाने
अहमद खान के निर्देशन में बनी फिल्म 'वेलकम 3' की चर्चा इस समय हर तरफ है। करीब 30 कलाकारों से सजी यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के निर्माताओं ने अब तक इसके दो गाने रिलीज किए हैं। पहला इसका 'टाइटल ट्रैक' और दूसरा 'घिस घिस घिस...'। भोजपुरी अंदाज वाला 'घिस घिस घिस' गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है, जिसमें अक्षय कुमार का एक नया रूप देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अहमद खान का खुलासा
निर्देशक अहमद खान ने बताया कि 'वेलकम टू द जंगल' एक कॉमोडी फिल्म है। उन्होंने खुलासा किया कि इस फिल्म में पांच मुख्य गाने हैं। इसके अलावा कुछ छोटे-छोटे गाने भी हैं, जो फिल्म की कहानी और माहौल को मजेदार बनाते हैं। कॉमेडी को ध्यान में रखते हुए इन गानों को तैयार किया गया है। इन गानों में बहुत सोच-समझकर कोरियोग्राफी की गई है। 

अहमद खान ने फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की तारीफ करते हुए उन्हें बहुत साहसी बताया। उन्होंने कहा कि तमाम मुश्किलों के बाद भी फिरोज ने उनका साथ दिया और इस बड़े बजट की फिल्म को वैसा ही बनने दिया जैसा वह चाहते थे। अहमद खान ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक पूरा मसाला पैकेज होने वाली है।

विज्ञापन

'घिस घिस घिस' गाने को मिल रहा है प्यार
फिल्म का नया गाना 'घिस घिस घिस' एक धमाकेदार भोजपुरी स्टाइल गाना है। इसे विक्रम मोंट्रोज ने कंपोज किया है और उन्होंने सुप्रिया पाठक के साथ मिलकर इसे गाया है। इस गाने में अक्षय कुमार और अक्षरा सिंह मुख्य भूमिका में जमकर नाचते हुए दिखाई दिए। इस गाने का डांस गणेश आचार्य ने तैयार किया है।

'वेलकम 3' की बड़ी स्टार कास्ट
'वेलकम टू द जंगल' इस साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्मों में से एक है। इसमें लगभग 30 नामी कलाकार एक साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, दिशा पाटनी, उर्वशी रौतेला, फरीदा जलाल, दलेर मेहंदी, और कृष्णा अभिषेक हैं।


यह भी पढ़ें: बॉबी देओल ने 'अल्फा' और 'एनिमल' में अपने अनुभव को किया शेयर, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बारे में कही यह खास बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed