फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bobby Deol on working with Alia Bhatt in Alpha and Ranbir Kapoor in Animal Best time working with them

बॉबी देओल ने 'अल्फा' और 'एनिमल' में अपने अनुभव को किया शेयर, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर के बारे में कही यह खास बात

Wed, 27 May 2026 01:52 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 27 May 2026 01:52 PM IST
सार

Bobby Deol Movie: बॉबी देओल ने आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' और रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'एनिमल' में अपने काम करने के अनुभव को शेयर किया है। इसके साथ ही बॉबी ने आलिया और रणबीर के लिए कुछ खास बात कही हैं।

विज्ञापन
Bobby Deol on working with Alia Bhatt in Alpha and Ranbir Kapoor in Animal Best time working with them
बॉबी देओल-आलिया और रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी उत्साहित हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म 'अल्फा' में आलिया भट्ट और साल 2023 की सुपरहिट फिल्म 'एनिमल' में रणबीर कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव साझा किया है।

विज्ञापन

आलिया और रणबीर के बारे में कही यह खास बात
बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें रणबीर और आलिया दोनों बहुत पसंद हैं। वह हमेशा से दोनों के साथ काम करना चाहते थे। उन्होंने कहा, 'रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' और आलिया के साथ 'अल्फा' में काम करने का मेरा अनुभव अब तक का सबसे शानदार अनुभव रहा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'अल्फा' क्यों है खास?
बॉबी देओल ने 'अल्फा' के बारे में कहा कि इस फिल्म के डायरेक्टर शिव रवैल और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा चाहते थे कि उनका एक्शन बिल्कुल असली और जबरदस्त दिखे। इस वजह से शूटिंग काफी मुश्किल थी। बॉबी को इस बात की बेहद खुशी है कि भारत में एक ऐसी एक्शन फिल्म बनी है, जिसमें दो अभिनेत्रियां (आलिया भट्ट और शर्वरी वाघ) मुख्य भूमिका में एक्शन करती नजर आएंगी। यह दर्शकों के लिए एक बिल्कुल नया अनुभव होगा।

विज्ञापन

आलिया भट्ट की तारीफ
बॉबी देओल अभिनेत्री आलिया भट्ट के काम और उनकी लगन से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने कहा, 'आलिया बहुत मेहनती और ईमानदार कलाकार हैं। वह सेट पर पूरी तैयारी के साथ आती हैं। उन्होंने पहले कभी ऐसा एक्शन नहीं किया था, लेकिन उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है।' शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' में अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: 'आप जैसा कोई नहीं', तारा सुतारिया ने माता-पिता की शादी की 35वीं सालगिरह का मनाया जश्न; दीं शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed