{"_id":"64aa5800a5daf652ab0cffe3","slug":"sana-khan-husband-anas-saiyad-reveals-their-son-name-saiyad-tariq-jamil-read-full-detail-here-2023-07-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sana Khan: सना खान और अनस ने बेटे के नाम का किया खुलासा , बोलीं- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा मैं मां बन गई'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sana Khan: सना खान और अनस ने बेटे के नाम का किया खुलासा , बोलीं- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा मैं मां बन गई'
Sun, 09 Jul 2023 12:44 PM IST
प्रियंका नेगी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रियंका नेगी
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:44 PM IST
सार
सना खान ने 5 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। सना ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की थी। फैंस अब सना खान के बच्चे की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं।
विज्ञापन
सना खान, अनस सैयद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सना खान ने 5 जुलाई को बेटे को जन्म दिया। सना ने खुद सोशल मीडिया पर फैंस संग ये गुड न्यूज शेयर की थी। फैंस अब सना खान के बच्चे की एक झलक देखने के लिए बेताब हो रहे हैं। हालांकि इससे पहले सना ने अपने लाड़ले बेटे के नाम से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन
मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सना खान ने अपने बेटे के नाम से पर्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि, उनके बेटे का नाम 'सैयद तारिक जमील' है... 'कहा जाता है कि नाम का इंसान पर बहुत असर होता है। इसलिए, हम एक ऐसा नाम चाहते थे जो पवित्रता, , देखभाल और ईमानदारी का प्रतीक हो। जमील का अर्थ है सुंदरता, और तारिक का अर्थ है सुखद।' मां बनने के बारे में बात करते हुए सना ने कहा, 'यह दुनिया की सबसे अच्छी भावनाओं में से एक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सना खान
- फोटो : social media
इस इंटरव्यू में सना ने कहा, 'मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि वह मेरा बच्चा है। ऐसा लग रहा है कि मैं किसी और के बच्चे से मिलने आई हूं। इस चरण के दौरान एक महिला कई बदलावों से गुजरती है। जब आपका बच्चा रोता है, तो आप भी इसे महसूस करते हैं। वे इतना छोटा है कि आप नहीं जानते कि उसे कैसे पकड़ें। फिलहाल, मेरी सास उसके डायपर बदल रही हैं।' इस दौरान सना ने पति को लेकर भी एक किस्सा शेयर किया उन्होंने कहा, ' वह बहुत अलग हैं। वह बहुत रो रहे हैं। मैं अक्सर उन्हें बच्चे को देखकर रोते हुए देखती हूं।