फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Sana Khan open up About her pregnancy Experience and Said she is Excited for her delivery

Sana Khan: 'एक नई जान की जिम्मेदारी है, बस इंतजार नहीं हो रहा', डिलीवरी को लेकर एक्साइटेड हैं सना खान

Wed, 07 Jun 2023 01:16 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 07 Jun 2023 01:16 PM IST
सार

अब अभिनेत्री मां बनने वाली हैं और अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। कुछ ही दिनों में सना की  डिलीवरी हो सकती है। ऐसे में सना ने अब जाकर अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव का खुलासा किया है।

विज्ञापन
Sana Khan open up About her pregnancy Experience and Said she is Excited for her delivery
सना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस से छोटे पर्दे पर अपनी पहचान बनाने वाली सना खान ने निकाह के बाद ग्लैमर वर्ल्ड को पूरी तरह अलविदा कह दिया है। यही नहीं सना ने दीन को अपना लिया है और इसी मार्ग पर चल भी रही हैं। अब अभिनेत्री मां बनने वाली हैं और अपने घर में एक नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाली हैं। कुछ ही दिनों में सना की  डिलीवरी हो सकती है। ऐसे में सना ने अब जाकर अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव का खुलासा किया है।

विज्ञापन

बच्चे को लेकर एक्साइटेड हैं सना खान
सना ने हाल ही में, एक इंटरव्यू में अपने आने वाले बच्चे को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, एक नई जान की जिम्मेदारी है, ये जो औलाद होती है अल्लाह की तरफ से अमानत होती है। उसका ध्यान रखना होता है तो मैं कोशिश करती हूं कि हर वो चीज करूं, जो बेबी के लिए हेल्दी हो। अब आखिरी दिन है बेबी को आने में तो मैं काफी खुश हूं। एक्साइटेड हूं। डरी हुई हूं। यह सारे इमोशन्स है जो, होते हैं सभी न्यू बॉर्न के आने पर। बस अब बच्चे को देखने के लिए मुझ से इंतजार नहीं हो रहा है, लेकिन इंशाल्लाह। देखिए क्या होता है।'

Adhyayan Suman: अध्ययन सुमन ने कबूली इंडस्ट्री में गुटबाजी की बात, पुराने किस्से को याद कर दिया बड़ा बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

सना ने होने वाले बच्चे का सोचा नाम
आगे सना से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने होने वाले बच्चे का नाम भी सोचा है या नहीं। इसपर अभिनेत्री ने जवाब देते हुए कहा,  'नाम तो सोचा ही है। लड़का के लिए सोचा है और लड़की के लिए भी सोचा है। लेकिन बाद में बताऊंगी। तो जो अल्लाह नवाजेगा, उसके बाद सोचेंगे कि क्या है और क्या रखना है। यह चीजें अभी आगे तय की जाएंगी।

O Baby trailer: थ्रिलर फिल्म का आनंद लेने के लिए हो जाइए तैयार! रंजन प्रमोद की 'ओ बेबी' का ट्रेलर हुआ जारी

विज्ञापन

ग्लैमर इंडस्ट्री से हुईं दूरी
 आपको बता दें कि एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में तमाम फिल्मों में काम किया है। हालांकि एक वक्त के बाद उन्होंने धर्म का रास्ता अपनाया और फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली है। सना खान ने साल 2020 में बॉलीवुड इंडस्ट्री से विदा ले ली थी।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed