{"_id":"617babd6a6046b5f637a6502","slug":"sandalwood-actor-puneeth-rajkumar-hospitalised-due-to-heart-attack","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RIP Puneeth Rajkumar: कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, सोशल मीडिया पर सितारों ने जताया दुख","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RIP Puneeth Rajkumar: कन्नड़ सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन, सोशल मीडिया पर सितारों ने जताया दुख
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 29 Oct 2021 04:43 PM IST
सार
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे केवल 46 वर्ष के थे और बहुत फिट थे। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म जगत और उनके सभी फैंस स्तब्ध हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
1 of 4
पुनीत राजकुमार
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे केवल 46 वर्ष के थे और बहुत फिट थे। उनके निधन से कन्नड़ फिल्म जगत और उनके सभी फैंस स्तब्ध हैं। अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
सैंडलवुड इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार पुनीत राजकुमार को आज सुबह बंगलूरू के विक्रम अस्पताल में तबीयत खराब होने के बाद भर्ती किया गया था। पुनीत के अस्पताल जाने की खबर जैसे ही सामने आई इंडस्ट्री में हंगामा मच गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुनीत राजकुमार को वर्क आउट करते हुए दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता यह खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।
अभिनेता पुनीत राजकुमार के अस्पताल और घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उनका पार्थिव शरीर कांतीवारा स्टूडियो में रखा जाएगा। दरअसल उनके निधन के बारे में जानकर फैंस की भीड़ वहां उमड़ पड़ी है।
Trending Videos
2 of 4
पुनीत राजकुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
तमाम दिग्गज सेलेब्रिटीज ने पुनीत के निधन पर शोक व्यक्त किया है। एक्टर सोनू सूद ने लिखा, 'दिल टूट गया। तुम हमेशा याद आओगे भाई।' एक्टर पुनीत को फैंस की ओर से अप्पु बुलाया जाता था। वो एक्टर राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : पीटीआई
एक्टर सिद्धार्थ ने लिखा- मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि आप हमें छोड़कर जा चुके हैं पुनीत। दयालु, प्रतिभाशाली, निडर ...आपने इस दुनिया को बहुत कुछ दिया। यह ठीक नहीं है भाई। दिल टूट गया है। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट किया, 'पुनीत राजकुमार के निधन की खबर सुनकर दिल को बहुत तकलीफ हुई। कितना नेक और शालीन इंसान, उनका गुजरना भारतीय सिनेमा के लिए बड़ा धक्का है। उनकी आत्मा को शांति मिले।
Saddened to hear about the passing away of #PuneethRajkumar . Warm , and humble, his passing away is a great blow to Indian cinema. May his soul attain sadgati. Om Shanti. pic.twitter.com/YywkotiWqC
पुनीत भजरंगी 2 के पूर्व रिलीज कार्यक्रम में शामिल हुए थे और आज उनके फिल्म देखने जाने की उम्मीद थी। पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) ने आज सुबह ही फिल्म की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट भी किया था और अब उनके निधन की खबर से सभी को हैरत में डाल दिया है। आखिरी बार वो फिल्म 'युवारत्ना' में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।