{"_id":"68f9294bba345cd2830e0736","slug":"sanjay-dutt-jaaved-jaaferi-reunion-reminds-of-dhamaal-days-naved-jafri-shares-pics-2025-10-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sanjay Dutt: एक फ्रेम में साथ नजर आए संजय दत्त और जावेद जाफरी, फैंस को याद आई फिल्म 'धमाल'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sanjay Dutt: एक फ्रेम में साथ नजर आए संजय दत्त और जावेद जाफरी, फैंस को याद आई फिल्म 'धमाल'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
सार
Jaaved Naved Sanjay: नावेद जाफरी ने अपने सोशल मीडिया पर संजय दत्त और जावेद जाफरी के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। जो उनकी पुरानी दोस्ती की याद दिलाती है।

नावेद-संजय दत्त-जावेद जाफरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@navedjafri_boo
विज्ञापन
विस्तार
'बूगी वूगी' शो से प्रसिद्ध हुए नावेद जाफरी ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर संजय दत्त और अपने भाई जावेद के साथ एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में संजय और जावेद को एक साथ देख कर फैंस को फिल्म 'धमाल' की याद आ गई।

Trending Videos
नावेद का पोस्ट
तस्वीर में संजय दत्त, जावेद जाफरी और नावेद जाफरी तीनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। नावेद ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'संजू भाई से मिलना हमेशा खुशी देता है। वो बहुत विनम्र और जमीन से जुड़े इंसान हैं। उनकी गर्मजोशी और सादगी कभी नहीं बदलती। उनके साथ बातचीत हंसी और सकारात्मकता से भरी होती है। #sanjaydutt #jaavedjaaferi #bandraboys।'

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
सेल्बस और फैंस के कमेंट्स
विंदू दारा सिंह ने लिखा, 'वह (संजय दत्त) एक सुन्दर आदमी है जिसका दिल सुनहरा है', एक फैन ने लिखा, 'धमाल की याद दिला दी', एक और फैन ने लिखा, 'बहुत खुशी की बात है, रब राखा', एक और फैन ने लिखा, 'जबरदस्त त्रिमूर्ति।'

नावेद और जावेद का करियर
नावेद और जावेद जाफरी, रवि बहल के साथ, 90 के दशक में प्रसिद्ध डांस शो 'बूगी वूगी' में जज के रूप में मशहूर हुए थे। इस शो ने भारत में डांस रियलिटी शो का ट्रेंड शुरू किया था। वैसे जावेद पहले से ही अपने डांसिंग स्टाइिल के लिए काफी प्रसिद्ध हैं। जावेद जल्द ही फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में अजय देवगन के दोस्त और थेरेपिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, संजय दत्त और जावेद पहले 2007 की हिट कॉमेडी फिल्म 'धमाल' में साथ काम कर चुके हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद आई थी।

संजय दत्त का वर्कफ्रंट
संजय दत्त फिल्म 'धुरंधर' में नजर आएंगे। यह एक जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और आर. माधवन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म की खास झलक रिलीज की गई, जो फैंस को बेहद पसंद आई। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।