सारा-कृति और तमन्ना से लेकर रिया चक्रवर्ती तक, ब्यूटी अवॉर्ड्स में लगा सितारों का मेला; देखें वीडियोज
Beauty Awards Viral Video: आज 6 मई को मुंबई में एक प्रसिद्ध ब्यूटी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। जिसमें कई सितारों की मौजूदगी ने माहौल को बेहद खुशनुमा बना दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजय से लेकर तमन्ना तक हुईं शामिल
इस ब्यूटी अवॉर्ड में विजय वर्मा से लेकर अनन्या पांडे, प्रतिभा रांटा, तमन्ना भाटिया, कबीर बेदी और कई सितारे शामिल हुए। कथित तौर पर ब्रेकअप के बाद इस दौरान विजय और तमन्ना एक-दूसरे से काफी दूर बैठे नजर आए। तमन्ना ने सिल्वर रंग की स्टाइलिश ड्रेस कैरी की हुई है।
वेदांग और प्रतिभा
इस अवॉर्ड में वेदांग रैना के साथ प्रतिभा रांटा बैठी नजर आईं। दोनों इस दौरान बातचीत करते हुए बेहद खुश दिख रहे हैं। प्रतिभा ने शॉर्ट पिंक ड्रेस कैरी की हुई है, जबकि वेदांग किसी स्कूल बॉय की तरह ड्रेसअप में दिख रहे हैं।
तमन्ना संग पोज देती नजर आईं मेधा
इस अवॉर्ड में तमन्ना भाटिया और मेधा शंकर ने एक साथ कई पोज दिए। इस दौरान मेधा ने ऑफ शोल्डर ड्रेस कैरी की हुई है और तमन्ना स्टाइलिश ड्रेस में हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।
एक-दूसरे से बात करती दिखीं अभिनेत्रियां
इस अवॉर्ड के दौरान कई वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं, जिसमें एक रूम में शनाया कपूर, अदिति राव हैदरी और अंजिनी धवन एक-दूसरे के साथ बात करती नजर आ रही हैं। तीनों का लुक कमाल का दिख रहा है। तीनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। इस दौरान शनाया ने ब्लैक स्टाइलिश गाउन कैरी की है। अदिति ने ब्लैक शॉर्ट ड्रेस में कई शानदार पोज दिए।
अनन्या का दमदार लुक
इस अवॉर्ड में अनन्या पांडे ने अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अनन्या ने एनिमल प्रिंट की स्टाइलिश टू-पीस ड्रेस में जमकर पोज दिए। अनन्या ने फ्रंट ओपन जैकेट के साथ थाई स्लिट स्कर्ट कैरी की हुई है। अनन्या जल्द ही फिल्म 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी।
कृति सेनन का स्टालिश लुक
इस अवॉर्ड में कृति सेनन भी स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इस दौरान कृति मशहूर मेकअर आर्टिस्ट Daniel Bauer के साथ बातचीत करती नजर आईं। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान कृति ने डीप नेक व्हाइट रंग की टू-पीस ड्रेस कैरी की हुई है।
कई सितारे हुए शामिल
इस अवॉर्ड में कई बॉलीवुड सितारों ने शिरकत की है, जिनके वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। इस अवॉर्ड नाइट में अहान शेट्टी सिंपल लुक में नजर आए। तो वहीं एक वीडियो में तमन्ना भाटिया और अनन्या पांडे एक-दूसरे को गले लगाती नजर आईं।
यह भी पढ़ें: Bhooth Bangla: करोड़ों नोट छाप रही अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला', जानें 20वें दिन का कलेक्शन