सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   second trailer of ajay devgns runway 34 out today with amitabh bacchan and rakulpreet singh

Runway 34 trailer 2: 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें लोगों को बचाकर भी कैसे दोषी बना कैप्टन विक्रम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 11 Apr 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
सार

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में कैप्टन विक्रम यात्रियों और फलाइट के पूरे क्रू की जिंदगी को खतरे में डाल देता है। 

second trailer of ajay devgns runway 34 out today with amitabh bacchan and rakulpreet singh
रनवे 34 का दूसरा ट्रेलर हुआ रिलीज - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार

अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रनवे 34' का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस ट्रेलर में पायलट विक्रांत खन्ना उर्फ अजय देवगन को दुविधा से लड़ते दिखाया गया है। फिल्म का दूसरा ट्रेलर आज (11 अप्रैल) को दिल्ली में रिलीज किया गया है। सामने आए ट्रेलर में पायलट के रूप में अजय देवगन को विपरीत परिस्थितियों से जूझकर अपनी फ्लाइट में बैठे लोगों की जान बचाते हुए दिखाया गया है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ अमिताभ बच्चन और रकुलप्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं।  

Trending Videos

क्या विक्रांत को उनकी सफलता के लिए सराहा जाएगा या लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए उन्हें इसके लिए सजा दी जाएगी। यह केवल फिल्म का देखने के बाद ही पता लगेगा लेकिन ट्रेलर हमें फिल्म में होने वाले ड्रामे का पूरी तरह एहसास कराता है और दर्शकों के दिल में फिल्म देखने के लिए उत्सुकता भी जगाता है। फिल्म के पहले ट्रेलर ने अपने खतरनाक दृश्यों से लोगों को बहुत रोमांचित किया था। जहां पहले ट्रेलर ने दर्शकों को अमिताभ बच्चन और अजय देवगन के बीच हुई बातचीत की एक झलक दिखाई थी, तो वहीं दूसरा ट्रेलर अजय देवगन और रकुलप्रीत सिंह की भावनाओं को दिखाता है। इसके साथ ही यह फ्लाइट में बैठे लोगों के डर से भी दर्शकों को रूबरू कराता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन यात्रियों और फ्लाइट के पूरे क्रू की जिंदगी को खतरे में डालकर सिने प्रेमियों को एक रोमांचक यात्रा पर लेकर जाने के लिए तैयार हैं। इस घटना के बाद उसे एक जांच का सामना करना पड़ता है, जिसके दौरान उसे अपने सम्मान की रक्षा भी करनी पड़ती है।  

फिल्म के दूसरे ट्रेलर के बारे में बात करते हुए अजय देवगन ने कहा, "सभी को नमस्कार। मैं एक बार फिर आपके सामने अपनी फिल्म की एक झलक लेकर आया हूं। 'रनवे 34' मेरे निर्देशन में बनी तीसरी  फिल्म है और यह मेरे दिल के बेहद करीब है। पहले ट्रेलर को मिले आपके जबरदस्त रिस्पॉन्स के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं। दूसरा ट्रेलर आज यहां लॉन्च किया जा रहा है, क्योंकि यह कैप्टन विक्रम खन्ना के बारे में बहुत कुछ बताता है। इस फिल्म में सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरह के किरदार निभा रहा हूं, जो एक नियम तोड़ने वाला है। उसके साथ ही, मैं दिल से सही हूं और रिश्तों को महत्व भी देता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप फिल्म के ट्रेलर और रनवे 34 को ढेर सारा प्यार और सराहना देंगे।" यह फिल्म इसी महीने की 29 तारीख को ईद के आस-पास रिलीज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed