सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Set Designer Revealed That A Huge Setup Was Created For Lyari In Pakistan In The Film Dhurandhar

‘धुरंधर 2’ के लिए कैसे बना था पाकिस्तान के ल्यारी का सेट? डिजाइनर ने किया खुलासा; 6 एकड़ में फैला था सेटअप

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 21 Mar 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
सार

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ फिल्म रिलीज होने के बाद के ही चर्चाओं में है। फिल्म को लेकर कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। अब एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फिल्म के सेट कैसे बनाए गए, उसकी झलकियां बताई गई है। 

Set Designer Revealed That A Huge Setup Was Created For Lyari In Pakistan In The Film Dhurandhar
धुरंधर 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

‘धुरंधर 2’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, और रिलीज होने के बाद ये एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। फिल्म सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अब फिल्म के सेट को लेकर भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे घर के सेट बनाए गए हैं। 

Trending Videos


फिल्म के लिए बड़ा सेट किया था तैयार
रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 को लेकर अब एक नया और दिलचस्प खुलासा सामने आया है। फिल्म के सेट डिजाइनर ने एक वीडियो पोस्ट कर दिखाया कि फिल्म में दिखाया गया पाकिस्तान का ल्यारी इलाका असल में कहीं और नहीं, बल्कि एक बड़े सेट पर तैयार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rupin Suchak (@rupinsuchak)

रिपोर्ट के मुताबिक, ल्यारी की पूरी दुनिया को थाईलैंड के बैंकॉक में करीब 6 एकड़ के बड़े एरिया में बनाया गया। इस सेट को तैयार करने में काफी मेहनत और समय लगा। फिल्म के लिए हर छोटी-बड़ी डिटेल पर ध्यान दिया गया, ताकि स्क्रीन पर लियारी बिल्कुल असली लगे।

दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की शूटिंग सिर्फ यहीं नहीं हुई, बल्कि लद्दाख, लुधियाना, चंडीगढ़ और अमृतसर जैसी जगहों पर भी शूट किया गया है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rupin Suchak (@rupinsuchak)

‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस में काफी क्रेज है। फिल्म को रिलीज हुए 2 ही दिन हुए हैं, लेकिन इसने दो दिनों में ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर दिया है। ओपनिंग डे पर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे।

सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने दूसरे दिन 80.72 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का कुल कलेक्शन भी 226.27 करोड़ रुपये हो चुका है। अब फिल्म से जुड़े फोटो-वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed