{"_id":"6a638759bffeeb5ecb097bf9","slug":"shabana-azmi-diagnosed-with-swine-flu-misses-protest-after-doctors-advise-complete-bed-rest-2026-07-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Shabana Azmi: शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों की सलाह पर छोड़ा विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shabana Azmi: शबाना आजमी को हुआ स्वाइन फ्लू, डॉक्टरों की सलाह पर छोड़ा विरोध प्रदर्शन
Fri, 24 Jul 2026 09:10 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:10 PM IST
सार
Shabana Azmi: दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थीं। इस बीच उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें प्रदर्शन छोड़ना पड़ा है।
विज्ञापन
शबाना आजमी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज अभिनेत्री और एक्टिविस्ट शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। अभिनेत्री, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार थीं, अब उन्हें विरोध प्रदर्शन छोड़ना पड़ा है। उनकी टीम के अनुसार, 74 वर्षीय अभिनेत्री को 102 डिग्री का तेज बुखार है।
टीम ने दी अपडेट
शबाना आजमी की टीम के एक बयान में कहा गया है, 'शबाना जी को आज विरोध प्रदर्शन में जाना था, लेकिन उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है और 102 डिग्री बुखार है, इसलिए डॉक्टर ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है।'

- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में थीं शबाना
पिछले कुछ दिनों से शबाना दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थीं। वह प्रदर्शनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थीं और जमीनी स्तर की जानकारी और घटनाक्रम को साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही थीं।

SRK on protest: सलमान के खिलाफ बोले शाहरुख? छात्रों से कहा- 'हटने की जरूरत नहीं, डटे रहो'; देखें वायरल पोस्ट
शबाना आजमी
- फोटो : एक्स
एक्ट्रेस ने प्रोटेस्ट वेन्यू से कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने मूवमेंट को अपनी आवाज भी दी थी।
पहले भी खराब हुई तबीयत
75 साली की शबाना आजमी ने बताया कि सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान आंसू गैस के संपर्क में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्थमा अटैक पड़ा था। वह छात्रों के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बताया था कि यह अटैक आंसू गैस की वजह से हुआ था। हालांकि, ठीक होने के बाद वह दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुईं और छात्रों का समर्थन किया।