फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-ब्रिटेन शिखर सम्मेलन में शाहरुख बने 'गेम चेंजर', सिनेमा को ग्लोबलाइज करने में निभाई है भूमिका

Wed, 12 Sep 2018 05:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 05:00 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan awarded as game changer at the India UK business summit
shah rukh khan
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को लंदन में हुए बिजनेस शिखर सम्मेलन में 'गेम चेंजर फॉर हर अनमैच्ड कॉन्ट्रीब्यूशन टू ग्लोब्लाइजिंग इंडियन सिनेमा' अवॉर्ड से नवाजा गया। उन्हें यह अवॉर्ड बॉलीवुड सिनेमा का वैश्वीकरण करने के लिए दिया गया है। हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब शाहरुख खान ने देश का सिर गर्व से ऊंचा किया हो।
Shah Rukh Khan awarded as game changer at the India UK business summit
shah rukh khan
इससे पहले भी कई बार अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में भारत का प्रतिनिधित्व कर के देश का सर गर्व से ऊपर किया है। इस मौके पर शाहरुख ने सिनेमा से जुड़े बिजनेस को लेकर कई तरह के सुझाव दिए। उन्होंने कहा- 'भारत में टेलीविजन के विकास की तुलना में भारतीय फिल्मों का विकास बहुत छोटा रहा है। दर्शकों के क्षेत्र में सिनेमाघरों का अनुपात अभी भी बहुत छोटा है, हमारे पास दर्शकों की तुलना में बहुत कम सिनेमाघर हैं।
Shah Rukh Khan awarded as game changer at the India UK business summit
shah rukh khan
उन्होंने कहा- भारत के अंदरूनी हिस्सों में, लोगों के लिए अधिक मात्रा में सिनेमाघर नहीं हैं और मुझे लगता है कि उद्यमियों के लिए कम लागत वाले थियेटर बनाने के लिए यह बहुत बड़ा बाजार है। मैं इस अवसर पर बहुत से लोगों, कलाकारों, अभिनेत्री और दर्शकों का शुक्रिया अदा करता हूं, उन्होंने मेरे किसी भी विचार के साथ मुझे अभारग्रस्त होने की इजाजत दी, मुझे आगे बढ़ने और उसे आजमाने की क्षमता दी, और अक्सर गलत होने की अनुमति दी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan awarded as game changer at the India UK business summit
zero
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा के साथ आने वाली फिल्म 'जीरो' के रिलीज की तैयारी में बिजी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed