कैटी पेरी के साथ शाहरुख ने दिए पोज, ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ और ‘स्क्विड गेम्स’ फेम इन स्टार्स से भी की मुलाकात
Shah Rukh Khan With Katy Perry: शाहरुख खान की पॉपुलर्टी और फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल पर है। सिर्फ आम दर्शक ही नहीं बल्कि सेलेब्स भी शाहरुख के साथ तस्वीरें खिंचाने को उत्सुक रहते हैं। अब शाहरुख की कैटी पेरी समेत कई इंटरनेशनल स्टार्स के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल है…
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान सऊदी अरब के रियाद में आयोजित जॉय अवार्ड्स 2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कई इंटरनेशनल सेलेब्स और हॉलीवुड स्टार्स से भी मुलाकात की। इस दौरान शाहरुख ने अमेरिकी गायिका कैटी पेरी से भी मुलाकात की। वहीं मिली बॉबी ब्राउन के साथ भी उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अब वायरल हैं।
कैटी पेरी के साथ शाहरुख ने दिए पोज
सोशल मीडिया पर अब शाहरुख खान की अलग-अलग हॉलीवुड सेलेब्स और इंटरनेशनल स्टार्स के साथ तस्वीरें वायरल हैं। इनमें एक तस्वीर में शाहरुख अमेरिकन सिंगर कैटी पेरी के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहरुख ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं। जबकि कैटी पेरी भी मॉडर्न ड्रेस में दिख रही हैं। दोनों ने साथ में कैमरे के सामने पोज दिए।
मिली बॉबी ब्राउन और ली जंग-जाए से मिले शाहरुख
सोशल मीडिया पर वायरल एक अन्य तस्वीर में शाहरुख 'स्ट्रेंजर थिंग्स' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मिली बॉबी ब्राउन के साथ खड़े हैं। इस तस्वीर में दक्षिण कोरियाई अभिनेता ली जंग-जाए भी हैं, जिन्होंने 'स्क्विड गेम' में अभिनय करने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर पॉपुलर्टी हासिल की है। ली जंग-जाए 'स्क्विड गेम' में सियोंग गी-हुन (खिलाड़ी 456) के किरदार के लिए जाना जाता है, उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ सेल्फी ली। बाद में ली ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। अपनी पोस्ट में ली जंग-जाए ने शाहरुख खान की तारीफ की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘सम्मानित हस्ती शाहरुख खान के साथ होना मेरे लिए सम्मान की बात है।’
यह खबर भी पढ़ेंः Viral Video: शाहरुख खान की जबरा फैन, ऑटो से किया एक्टर की कार का पीछा; बोली- ‘कलेक्टर हैं मेरे पापा’
‘किंग’ में नजर आएंगे शाहरुख
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी। इसके अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत और अभिषेक बच्चन भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है।