फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shah Rukh Khan Re Post Mumbai Police Post For Selfless Duty Srk Fans React

‘जिंदगी का सवाल है’ किंग खान की पोस्ट वायरल, बिग बी और अक्षय भी हुए शामिल; मुंबई पुलिस से जुड़ा कनेक्शन

Sun, 28 Dec 2025 06:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 28 Dec 2025 06:54 PM IST
सार

Shah Rukh Khan Viral Post: शाहरुख खान सोशल मीडिया पर रेग्युलर पोस्ट नहीं करते हैं। लेकिन जब भी पोस्ट करते हैं तो वह वायरल हो जाती है। रविवार को भी किंग खान ने एक पोस्ट की, जिस पर यूजर्स ने भी रिएक्शन दिए। सिर्फ किंग खान ही नहीं बिग बी, अक्षय कुमार की पोस्ट भी शाहरुख की तरह ही वायरल हुई। जानिए, क्या है ये पूरा मामला? 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Re Post Mumbai Police Post For Selfless Duty Srk Fans React
शाह रुख खान, अमिताभ बच्चन और अक्षय कुमार - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

शाहरुख खान ने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर मुंबई पुलिस की एक पोस्ट को, री-पोस्ट किया है। इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने शाहरुख खान की फिल्म ‘डर’ का डायलॉग बड़े ही क्रिएटिव अंदाज में इस्तेमाल किया है। इस पोस्ट में मुंबई पुलिस ने लिखा, ‘तू हां कर या ना कर, यह तेरा अधिकार है, K K K किरण।’ इसके जरिए मुंबई पुलिस ने महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति सचेत किया है। साथ ही पोस्ट में शाहरुख खान के डायलॉग को बदलकर लिखा है, ‘डर सिर्फ K K K कानून का होना चाहिए।’ लॉ एंड ऑर्डर अवेयरनेस के लिए इतनी क्रिएटिव पोस्ट को शाहरुख ने लाइक किया और इसका जवाब भी दिया है। सिर्फ किंग खान ही नहीं बिग बी, अक्षय कुमार और सलमान खान ने भी मुंबई पुलिस की पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

विज्ञापन

शाहरुख ने मुंबई पुलिस की पोस्ट पर दिया रिएक्शन? 
शाहरुख ने सबसे पहले मुंबई पुलिस को सोशल मीडिया पर 10 साल पूरे करने के लिए शुभकामना दी। आगे वह लिखते हैं, ‘70 मिनट नहीं, पूरी जिंदगी का सवाल है। मुंबई पुलिस आपकी जिंदगी और सुरक्षा को लेकर बहुत समर्पित है।’ आगे उन्होंने मुंबई पुलिस को सैल्यूट किया। 

विज्ञापन

 



यूजर्स ने भी किंग खान की पोस्ट पर दिए रिएक्शन
जब फैंस ने सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की पोस्ट देखी तो उस पर रिएक्शन देने से नहीं चूकें। एक यूजर ने लिखा, ‘ फिल्म 'डर' से लेकर 'कानून' तक, शाहरुख का सफर लेजेंडरी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब क्रिएटिविटी पब्लिक सर्विस से मिलती है, तो जागरूकता ज्यादा तेजी से फैलती है।’ कई यूजर ने शाहरुख के रिप्लाई पर हार्ट इमाेजी शेयर किए हैं। 

बिग बी और कई सेलेब्स ने भी शेयर की मुंबई पुलिस की क्रिएटिव पोस्ट 
शाहरुख खान ही नहीं अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार और सलमान खान जैसे एक्टर्स के पॉपुलर डायलॉग को मुंबई पुलिस ने अलग-अलग तरह की क्रिएटिव पोस्ट में इस्तेमाल किया। इन सभी पोस्ट को दिग्गज कलाकारों ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।

   
 
 
 

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म
शाहरुख खान अगले साल एक एक्शन फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म का नाम ‘किंग’ है। इसमें अपनी बेटी सुहाना खान के साथ अभिनय करेंगे। फिल्म 'किंग' में अभिषेक बच्चन भी एक अहम किरदार निभा रहे हैं। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed