Shahrukh Khan: ईद पर फैंस के बीच नहीं आए शाहरुख, ट्वीट कर दी मुबारकबाद, यूजर्स ने पूछा- चांद का दीदार कब होगा?
Shah Rukh Khan On Eid: आज ईद के मौके पर बॉलीवुड सितारों के बीच भी जश्न का माहौल है। सलमान खान और आमिर खान के बाद अब शाहरुख खान ने भी फैंस को खास अंदाज में ईद की मुबारकबाद दे दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shah Rukh Khan On Eid: आज सोमवार, 31 मार्च को ईद के मौके पर कई बॉलीवुड सितारे फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं। साथ ही अपनी ईद की झलकियां भी साझा का कर रहे हैं। सलमान खान और आमिर खान के बाद अब सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी है, लेकिन अब तक वह फैंस के सामने नहीं आए हैं और इस बात से फैंस के बीच निराशा भी देखने को मिली।
शाहरुख खान की पोस्ट
शाहरुख खान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, 'ईद मुबारक, मेरे दिल में आभार और सभी के लिए दुआएं हैं। आशा है कि आपका दिन गले मिलने, बिरयानी, गर्मजोशी और अंतहीन प्यार से भरा हो। खुश रहें, सुरक्षित रहें और भगवान आप सभी का भला करे।' शाहरुख की इस पोस्ट पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं।
Eid Mubarak… With gratitude in my heart and duas for one and all!!
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 31, 2025
Hope your day is full of hugs, biryani, warmth and endless love. Stay happy, stay safe and may God bless you all!!
Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर ने इस अनोखे अंदाज में दी ईद की मुबारकवाद, तस्वीर साझा कर बताया कैसा है मूड
फैंस ने जताई नाराजगी
फैंस ने भी पोस्ट पर कमेंट करके शाहरुख खान को ईद की मुबारकबाद दी। हालांकि, ईद के मौके पर शाहरुख खान की या उनके घर की झलकियां सामने नहीं आई हैं, इस वजह से कई फैंस नाराज भी दिखे। उन्होंने अभिनेता की पोस्ट पर कमेंट कर कई सवाल पूछे। एक यूजर ने लिखा, 'ईद मुबारक सर और हमें आपकी याद आ रही है। आपकी अगली फिल्म का इंतजार नहीं कर सकते। बॉलीवुड को आपकी जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'फोटो कहां है आपकी।' एक यूजर ने लिखा, 'सलमान का करियर खत्म, आमिर रिटायर हो गए हैं, अब सिर्फ आप से ही उम्मीद हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'ईद मुबारक, चांद का दीदार कब होगा?'
Eid Mubarak 🌙 sir and we miss you!
— AMIT KUMAR (@IamAMITkumar83) March 31, 2025
Can’t wait for your next film!❤️
Bollywood needs you!
Photo kaha hai apka? 🥲
— Soni Raj Singh (@SoniDreams_) March 31, 2025
Salman finished, aamir retired, only you are the hope now 👑
— karan! (@iamkaran_101) March 31, 2025
Eid Mubarak 🥰
— 👸Sharania Jhanvi𓀠 (@SharaniaJ) March 31, 2025
Chand ka deedar kab hoga pic.twitter.com/sPRCcPR32I
Salman Khan: हमले के बाद पहली बार घर की बालकनी पर नजर आए सलमान, बुलेटप्रूफ कांच के पीछे से सबको कहा ईद मुबारक
सलमान और आमिर ने दी ईद की मुबारकबाद
एक ओर जहां अपने घर की बालकनी से सलमान खान ने फैंस का अभिवादन करते हुए उन्हें ईद की मुबारकबाद दी तो वहीं, आमिर खान ने भी अपने घर के बाहर खड़े फैंस और पैपराजी को ईद की मुबारक कहा। साथ ही किरण राव और जुनैद खान की तस्वीरें भी सामने आईं। वहीं, अब शाहरुख खान और उनके परिवार की तस्वीरों का इंतजार है।