{"_id":"6534b59d193039c5450f38ea","slug":"shaheen-bhatt-shared-her-experience-during-alia-and-ranbir-kapoor-wedding-know-her-statement-2023-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shaheen Bhatt: शाहीन भट्ट ने साझा किया आलिया की शादी के समय का अनुभव, बोलीं- मैं खुद अभिभूत हो गई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shaheen Bhatt: शाहीन भट्ट ने साझा किया आलिया की शादी के समय का अनुभव, बोलीं- मैं खुद अभिभूत हो गई
Sun, 22 Oct 2023 11:12 AM IST
यशी पाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: यशी पाल
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
शाहीन भट्ट-आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट को हाल ही में सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड मिला है, जिसे लेकर वह हर तरफ चर्चा में हैं। अभिनेत्री फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अब हाल ही में मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट की बड़ी बहन और लेखिका शाहीन भट्ट ने उस दिन की यादें साझा की है जब आलिया ने रणबीर कपूर से शादी की थी। इस दौरान शाहीन ने अभिनेत्री के साथ बिताए पल भी साझा किए।
शाहीन बोलीं- अभिभूत हो गई
मीडिया से बातचीत में शाहीन भट्ट ने कहा कि मैं आलिया को उसकी शादी के दिन दुल्हन के रूप में तैयार देखकर अभिभूत हो गईं। जब शाहीन से पूछा गया कि उसके माता-पिता की क्या प्रतिक्रिया थी, तो उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं पता क्योंकि मैं देख नहीं सकती थी। मेरी आंखों में बस आंसू थे। मेरे लिए, यह वास्तव में भावनात्मक क्षण था। यह एक खूबसूरत पल था लेकिन वास्तव में मुझे नहीं पता कि बाकी सभी लोग इस दौरान क्या कर रहे थे क्योंकि मैं खुद बहुत अभिभूत थी।'
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut: बुआ बनने की खुशी में कंगना रणौत ने बांटी मिठाई, फोटोग्राफर्स को अपने हाथों से खिलाती आईं नजर
विज्ञापन
आलिया संग बिताए लम्हों को करती हैं याद
आलिया संग बिताए पल को लेकर शाहीन ने कहा, 'बेशक, मुझे आलिया के साथ रहने की याद आती है, लेकिन मैं उसके साथ काफी समय बिताती हूं, जितना संभव हो सके अपने परिवार को भी समय देती हूं। हम ऐसा करने का निश्चय करते हैं, इसलिए मैं निश्चित रूप से परिवार के साथ समय बिताती हूं।'
एक-दूसरे के बहुत करीब हैं आलिया-शाहीन
हाल ही में आलिया भटृट ने फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता, तो शाहीन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके लिए उत्साह बढ़ाया। बताया जाता है कि शाहीन और आलिया भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के बहुत करीब हैं। शाहीन ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि जब वह अवसाद से जूझ रही थी उस दौरान आलिया भट्ट ही उसकी ताकत बनी थीं।
यह भी पढ़ें: Dalip Tahil Jail: ड्रंक एंड ड्राइव मामले में 65 वर्षीय अभिनेता दलीप ताहिल को जेल, कई वर्षों से चल रहा था केस