सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor Drops BTS Glimpse From Cocktail 2 Sets with Rashmika Mandanna Kriti Sanon

Cocktail 2: शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' के सेट से शेयर की बीटीएस तस्वीरें, फिल्म की शूटिंग को लेकर लिखी खास बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 15 Apr 2026 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार

Cocktail 2 BTS Photos: 'कॉकटेल 2' में मुख्य अभिनेता का रोल निभा रहे शाहिद कपूर ने आज इस फिल्म के सेट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शाहिद के साथ रश्मिका मंदाना और कृति सेनन जमकर मस्ती करती नजर आ रही हैं।

Shahid Kapoor Drops BTS Glimpse From Cocktail 2 Sets with Rashmika Mandanna Kriti Sanon
'कॉकटेल 2' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना पहली बार कृति सेनन और शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। फिल्म 'कॉकटेल 2' 19 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज से पहले शाहिद कपूर ने 'कॉकटेल 2' की कुछ बीटीएस तस्वीरों को सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।

Trending Videos

शाहिद कपूर ने शेयर की बीटीएस तस्वीरें
शाहिद कपूर ने सोशल मीडिया पर 'कॉकटेल 2' फिल्म के सेट की कुछ बीटीएस की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी शाहिद के साथ हंसी-मजाक करती दिख रही हैं। हाल ही में फिल्म का पहला गाना 'जब तलक' रिलीज किया गया था। इस गाने में शाहिद, कृति और रश्मिका का स्टाइलिश अंदाज फैंस को काफी पसंद भी आया। तो वहीं कई फैंस इसकी तुलना 'कॉकटेल' के गाने 'तुम्ही हो बंधु' से की।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाहिद का पोस्ट
शाहिद ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों में शाहिद, कृति और रश्मिका तीनों मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के साथ शाहिद ने कैप्शन में लिखा, 'कुंजु दिया और एले, हम सब बहुत मस्ती कर रहे हैं।' इसके साथ ही शाहिद ने लिखा कि उन्हें इस फिल्म की शूटिंग में बहुत मजा आया।

View this post on Instagram

A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)


कब रिलीज होगी 'कॉकटेल 2'
'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर के साथ कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। रश्मिका इस फिल्म के जरिए पहली बार कृति और शाहिद के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। कृति औ शाहिद पहले फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आ चुके हैं।

'कॉकटेल 2', फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'कॉकटेल 2' फिल्म को होमी अदजानिया निर्देशित कर रहे हैं। पहली 'कॉकटेल' फिल्म 2012 में आई थी, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने काम किया था। उस फिल्म को बहुत पसंद किया गया था।


यह भी पढ़ें: Peddi: 'पेद्दी' के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार, जून तक हुई स्थगित; निर्माता जल्द करेंगे नई तारीख की घोषणा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed