बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भले ही फिल्मों में काम नहीं करती हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं हैं। मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी व शाहिद की तस्वीरों को शेयर करती रहती हैं। अब मीरा कपूर ने इंस्टाग्राम से सेल्फी मोड में अपनी लेटेस्ट पिक्चर शेयर की है। जिसमें वह बाथरूम में नजर आ रही हैं। उनकी इस तस्वीर पर पति शाहिद कपूर ने भी मजेदार कमेंट किया है, जिसे पढ़कर शायद आपको भी हंसी आ जाएगी।
Mira Kapoor: मीरा कपूर ने शेयर की मेकअप वाली तस्वीर, तो पति शाहिद कपूर ने किया ऐसा कमेंट; नहीं रुकेगी हंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथरूम में सेल्फी लेती दिखीं मीरा
मीरा राजपूत ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उन्हें ब्लैक एंड गोल्डन कलर के आउटफिट में सेल्फी लेते देखा जा सकता है। इस तस्वीर को साझा करते हुए मीरा ने लिखा, नो फिल्टर...इसी के साथ उन्होंने बताया कि ये मेकअप खुद किया है और सालों के बाद उन्होंने अपने ब्यूटी प्रोडक्ट बदल दिए हैं, जो उन्हें बेहद अच्छे लग रहे हैं।
मीरा की पोस्ट पर शाहिद कपूर का मजेदार कमेंट
मीरा की इस पोस्ट पर शाहिद कपूर ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा, 'वह बहुत खुश थी और उसने बाथरूम से बाहर आने का इंतजार भी नहीं किया'। इसी के साथ एक्टर ने हंसने वाली इमोजी पोस्ट की है। हालांकि यूजर्स मीरा की जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं।
मीरा और शाहिद बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर और पावर कपल में से एक हैं। हाल ही में मीरा राजपूत और शाहिद कपूर ने अपनी शादी को 7 साल पूरे किए हैं और सालगिरह के मौके पर दोनों ने अपने इंस्टा हैंडल से खूबसूरत तस्वीरें साझा की थीं और पोस्ट के साथ एक दूसरे के लिए प्यार भरे नोट भी शेयर किए थे।