Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Bollywood
›
baahubali 3 latest update ss rajamouli and prabhas begins preparations for bahubali chapter three know the important things about film
{"_id":"62cac0b75e20a27b496a2a4d","slug":"baahubali-3-latest-update-ss-rajamouli-and-prabhas-begins-preparations-for-bahubali-chapter-three-know-the-important-things-about-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bahubali 3: भल्लालदेव के बाद किससे निपटेंगे महेंद्र और माहिष्मती का भविष्य क्या? पढ़ें बाहुबली-3 का हर अपडेट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bahubali 3: भल्लालदेव के बाद किससे निपटेंगे महेंद्र और माहिष्मती का भविष्य क्या? पढ़ें बाहुबली-3 का हर अपडेट
साउथ के सुपरस्टार अभिनेता प्रभास की 'बाहुबली द बिगनिंग' और 'बाहुबली पार्ट 2' दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस सफलता के झंडे गाड़ दिए थे और इसी फिल्म से एक्टर प्रभास को पैन इंडिया स्टार का तमगा भी हासिल हुआ। इस फिल्म की कहानी से लेकर इसके भव्य सेट, दमदार किरदार और शानदार सिनेमैटोग्राफी ने दर्शकों के दिलों दिमाग में एक अलग छाप छोड़ी थी। अब जबकि कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि अभिनेता प्रभास और निर्देशक राजामौली 'बाहुबली चैप्टर 3' के लिए दोबारा हाथ मिला सकते हैं, तब से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए जानते हैं 'बाहुबली चैप्टर 3' को लेकर कहां तक पहुंची तैयारियां और क्या है इसस जुड़ी जरूरी अपडेट्स।
2 of 5
बाहुबली वेब सीरीज बनेगी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म बाहुबली पार्ट 1 और पार्ट 2 दोनों ही जबरदस्त हिट रहे थे, ऐसे में इसके तीसरे भाग या फिनाले को लेकर भी दर्शकों की उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। फिल्म बाहुबली को लेकर जानकारी सामने आई थी कि इस पर विचार किया जा रहा है, वहीं रिपोर्ट के मुताबिक बाहुबली के मेकर्स ने फिल्म की तीसरी फ्रेंचाइजी को लेकर कहा था कि बाहुबली में अभी इतना स्कोप है कि इसमें एक और कहानी बुनी जा सकती है।
3 of 5
बाहुबली
- फोटो : सोशल मीडिया
बाहुबली के दूसरे भाग में जहां अभिनेता प्रभास के अपोजिट देवसेना की भूमिका में जहां एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी नजर आईं थीं, वहीं 'बाहुबली पार्ट 1' में तमन्ना भाटिया ने उनके अपोजिट रोल प्ले किया था। अब जबकि तीसरा भाग बनाने के बात चल रही है तो फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। जानकारी के मुताबिक तीसरे भाग में भी तमन्ना भाटिया नजर आ सकती हैं, लेकिन अभी किसी भी तरह से आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'बाहुबली'
- फोटो : Twitter
बाहुबली का हर किरदार लोगों के जहन में बसा हुआ है, चाहें वह कटप्पा हो या शिवगामी देवी, या फिर भल्लालदेव। बाहुबली में जितना अहम नायक के रूप में प्रभास को दिखाया गया था उतना ही दमदार भल्लालदेव का किरदार भी था, जिसे अभिनेता राना दग्गुबती ने निभाया था। अब तीसरे भाग में भी दर्शक प्रभास की टक्कर किसी दमदार अभिनेता के साथ देखना चाहते हैं। फिलहाल अभी इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, जबकि इस बात के बारे में चर्चा है कि कहानी को वहीं से बुना जाएगा, तो ऐसे में अगर किरदार भी वही होंगे तो फैंस के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
विज्ञापन
5 of 5
बाहुबली 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेता प्रभास की बहुप्रतिक्षित फिल्म 'आदिपुरुष' अगस्त में रिलीज होने के तैयार है, वहीं वह अभी फिल्म 'सालार' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके हाथ में 'प्रोजेक्ट K' (जिसका आधिकारिक नाम अभी स्पष्ट नहीं है) भी है। इसलिए फिल्म 'बाहुबली 3' को लेकर दर्शकों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।