फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor film batti gul meter chalu release date changed now will release on 24 Septembe

'बत्ती गुल मीटर चालू' की रिलीज डेट बदली, इन फिल्मों से होगी भिड़ंत

Tue, 17 Jul 2018 09:14 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Jul 2018 09:14 AM IST
विज्ञापन
Shahid Kapoor film batti gul meter chalu release date changed now will release on 24 Septembe
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की शूटिंग पूरी करने में लगे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग खत्म की है। इस बीच फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। पहले यह फिल्म 31 अगस्त को रिलीज होने वाली थी।
विज्ञापन


'बत्ती गुल मीटर चालू' की रिलीज डेट आगे बढ़ाने की जानकारी ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर दी। उनके ट्वीट के अनुसार अब यह फिल्म 14 सितंबर को रिलीज होगी। गौरतलब है कि 14 सितंबर को ही काजोल की फिल्म ‘हेलीकॉप्टर ईला’ और पंजाबी सिंगर- एक्टर दिलजीत दोसांझ की ‘अर्जुन पटियाला’ भी रिलीज हो रही है। अगर इन तीनों में से किसी भी फिल्म की रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ती है तो बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर से बड़ी फिल्मों का क्लैश देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


बात करें फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' की कहानी की तो यह उत्तराखंड की पृष्ठभूमि पर बनी और बिजली विभाग में चल रहे भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म होगी। इसकी कहानी एक ऐसी व्यक्ति पर आधिरत है जो बिजली कटौती के चलते आत्महत्या कर लेता है। फिल्म में शाहिद कपूर और समीर सोनी के अलावा एक्ट्रेस यामी गौतम और श्रद्धा कपूर भी नजर आएंगी। फिल्म में यामी वकील की भूमिका निभा रही हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed