सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shahid Kapoor To Janhvi Kapoor And Other Bollywood Celebs Prefer Wired Earphones Known The Reason

क्यों तार वाले ईयरफोन पहनते हैं फिल्मी सितारे? शाहिद कपूर और जान्हवी तक ने चुना विकल्प; यहां जानें असल कारण

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 22 Jun 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Why Bollywood Celebs Use Wired Earphones: बॉलीवुड एक्टर्स के फैशन, हेयरस्टाइल और ट्रेंड को आम दर्शक खूब अहमियत देते हैं। हाल ही में शाहिद कपूर समेत कई सेलेब्स को तार वाले ईयरफोन इस्तेमाल करते देखा गया। क्यों महंगे ब्लूटूथ ईयरफोन छोड़कर ये सेलेब्स पुरानी टेक्नोलाॅजी इस्तेमाल कर रहे हैं? यहां जानिए। 

Shahid Kapoor To Janhvi Kapoor And Other Bollywood Celebs Prefer Wired Earphones Known The Reason
सेलेब्स की पसंद बने तार वाले ईयरफोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाहिद कपूर को बीते दिनों एयरपोर्ट पर तार वाले ईयरफोन के साथ देखा गया। इसी तरह जान्हवी कपूर, टाइगर श्राॅफ, रश्मिका मंदाना, नेहा शर्मा और वरुण धवन जैसे कई एक्टर्स को भी तार वाले ईयरफोन पहने अलग-अलग मौकों पर देखा गया है। इन सितारों के पास पैसों की कमी नहीं है, यह आसानी से ब्लूटूथ ईयरफोन ले सकते हैं, इसके बावजूद भी तार वाले ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, ऐसा करने के पीछे कुछ खास कारण मौजूद हैं। जानिए, उन कारणों के बारे में। 



बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सेलेब्स के बीच दिखा ट्रेंड 
बॉलीवुड में तो कई नामी सेलेब्स तार वाले ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं। वहीं हॉलीवुड में भी यह चलन देखा गया है। सिंगर हैरी स्टाइल, एक्ट्रेस जेंडया, माॅडल बेला हदीद, सेलिना गोमेज को भी तार वाले ईयरफाेन पर म्यूजिक सुनते हुए देखा गया है। यह सभी वेकेशन, एयरपोर्ट पर तार वाले ईयरफाेन के साथ कई बार नजर आ चुके हैं। इनको देखकर फैंस भी तार वाले ईयरफाेन का इस्तेमाल करने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य समस्या से जुड़ता है मामला 

रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लूटूथ सिग्नल वाले ईयरफोन इस्तेमाल करने पर कुछ लोगों को सिरदर्द की शिकायत हुई थी। इस विषय पर अभी रिसर्च चल रही है, अब तक वैज्ञानिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूदद यह एक बड़ा कारण हो सकता है कि बॉलीवुड सितारों ने तार वाले ईयरफोन इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर समझा है। 

विज्ञापन

Shahid Kapoor To Janhvi Kapoor And Other Bollywood Celebs Prefer Wired Earphones Known The Reason
जान्हवी कपूर, वरुण धवन और नेहा शर्मा भी करते हैं तार वाले ईयरफाेन का इस्तेमाल - फोटो : सोशल मीडिया

हैक होने से बच जाते हैं तार वाले ईयरफोन
बॉलीवुड सितारे कभी नहीं चाहते हैं कि उनकी निजी बातें पब्लिक में सामने आएं। यह भी एक कारण है कि वह तार वाले ईयरफोन इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि ब्लूटूथ उपकरणों में डेटा लीक होने और हैकिंग होने की गुंजाइश ज्यादा रहती है। ऐसे में कई लोग तार वाले ईयरफोन को सुरक्षित मानते हुए, उनका प्रयोग करते हैं। 


कुछ अन्य कारण भी हैं जिम्मेदार 

  • तार वाले ईयरफोन को चार्ज नहीं करना पड़ता है। यह बात बॉलीवुड सितारों के लिए एक सुविधा की तरह है। 
  • इस तरह के ईयरफोन में आवाज बिल्कुल साफ होती है। साथ ही इनके खो जाने का डर भी नहीं रहता है। दूर से ही यह आपको नजर आ जाते हैं। 
  • तार वाले ईयरफोन इन दिनों जेन जी (Gen Z) के बीच काफी ट्रेंड में हैं। जेन जी के बीच पॉपुलर बने रहने के लिए भी कई सितारे तार वाले ईयरफोन का ट्रेंड फॉलो करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed