फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   shahrukh kajol pair comeback

फिर दिखेगी शाहरुख-काजोल की जोड़ी

Tue, 19 Aug 2014 02:41 PM IST
Updated Tue, 19 Aug 2014 02:41 PM IST
विज्ञापन
shahrukh kajol pair comeback

शाहरुख खान और अजय देवन के बीच पुरानी अदावतें खत्म हो जाने के बीच अब खबर आ रही है कि किंग खान जल्द ही काजोल के साथ फिर से जोड़ी बनाए दिखेंगे। निर्देशक रोहित शेट्टी की इस फिल्म में जबर्दस्त ऐक्शन और रोमांस होगा।

विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि रोहित ने इस फिल्म के लिए काजोल को साइन कर लिया है और शाहरुख से उनकी बात चल रही है। रोहित फिलहाल इस फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। फिल्म की शूटिंग 2015 के फर्स्ट हाफ में शुरू होगी।
विज्ञापन

पुरानी दोस्ती काम आई

shahrukh kajol pair comeback

सूत्रों के अनुसार रोहित को काजोल को शाहरुख के अपोजिट साइन कराने में खास मशक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उन्होंने ही शाहरुख-अजय के बीच पिछले दिनों दोस्ती कराई थी।

उल्लेखनीय है कि लंबे समय तक शाहरुख और अजय देवगन का ‘कोल्ड वार’ काजोल के लिए परेशानी का सबब बनता रहा है। शाहरुख और काजोल की जोड़ी बॉक्स ऑफिस की सबसे कामयाब जोड़ियों में गिनी जाती है।

दोनों आखिरी बार 2010 में ‘माई नेम इज खान’ में नजर आए थे। फिलहाल रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed