ShahRukh Khan-Aamir Khan: वो निर्देशक जिसकी फिल्म में शाहरुख-आमिर ने किया कैमियो, जानिए क्या रहा हाल
आमिर और शाहरुख को एक फिल्म में देखना आज किसी सपने जैसा है। लेकिन दौर था कि जब एक निर्देशक की पहली फिल्म में दोनों ने कैमियो किया था। कौन था वो डायरेक्ट जानिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहरुख खान और आमिर खान बॉलीवुड के बड़े कलाकार हैं। दर्शक इन्हें एक साथ किसी बड़ी फिल्म में देखना चाहते हैं लेकिन शायद ही कोई निर्देशक ऐसा कर पाए। वैसे बहुत साल पहले यह दोनों एक फिल्म में साथ नजर आए थे। इस फिल्म का निर्देशक शाहरुख का करीबी दोस्त था और उसकी यह बतौर निर्देशक डेब्यू फिल्म थी।
आशुतोष गोवारिकर की फिल्म में किया कैमियो
आशुतोष गोवारिकर ने पहले फिल्मों में अभिनय किया। इसके बाद वह निर्देशक बने। उनकी पहली फिल्म ‘पहला नशा’ थी। इसमें दीपक तिजोरी ने मुख्य भूमिका निभाई, वहीं पूजा भट्ट और रवीना टंडन भी इस फिल्म में नजर आईं। इस फिल्म में कई कलाकारों ने कैमियो किया, जिसमें शाहरुख और आमिर भी शामिल रहे। हाल ही में दीपक तिजोरी ने कुछ बातें फिल्म ‘पहला नशा’ के बारे में एक इंटरव्यू में साझा कीं। दीपक तिजोरी बताते हैं, ‘आशुतोष गोवारिकर, शाहरुख और मैं अच्छे दोस्त थे। आशुतोष हमारे साथ एक फिल्म ‘कभी हां कभी ना’ में अभिनय कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘पहला नशा’ के बारे में बताया। वह शाहरुख के साथ कोई फिल्म बनाना चाहते थे लेकिन आखिर मैं और आशुतोष साथ में आ गए।’
फिल्म हुई बुरी तरह फ्लॉप
फिल्म ‘पहला नशा’ की कहानी बिल्कुल अलग किस्म की थी, इसके बावजूद भी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। जबकि इसमें शाहरुख और आमिर जैसे कलाकार भी नजर आए जो उस समय काफी हिट हो चुके थे।
क्या नया कर रहे हैं आशुतोष गोवारिकर
आशुतोष गोवारिकर ने कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं जिसमें ‘स्वदेश’ और ‘जोधा अकबर’ शामिल हैं। हाल ही में वह एक मराठी वेब सीरीज में पुलिस ऑफिसर का रोल निभाते हुए नजर आए। यह वेब सीरीज एक मर्डर मिस्ट्री थी। इसमें आशुतोष ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अपना किरदार निभाया है। आगे भी वह कुछ अलग किस्म की फिल्में बनाने की सोच रहे हैं।