{"_id":"6810d59b4fbe18074f005504","slug":"shahrukh-khan-charge-crores-of-rupees-for-concerts-and-show-salman-khan-honey-singh-in-the-list-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRK: कॉन्सर्ट-शो के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं ये सितारे, किंग खान नंबर वन, ये नाम भी शामिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
SRK: कॉन्सर्ट-शो के लिए करोड़ों रुपये चार्ज करते हैं ये सितारे, किंग खान नंबर वन, ये नाम भी शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Tue, 29 Apr 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
सार
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के इवेंट ऑर्गेनाइजर्स ने बताया कि बॉलीवुड का कौन सा एक्टर, एक्ट्रेस और सिंगर सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करता है। इस लिस्ट में किंग खान टॉप पर हैं। साथ ही कई और नामी सितारे भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
शाह रुख खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
विज्ञापन
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर्स, सिंगर की पॉपुलैरिटी देश ही नहीं विदेशों में भी है। खासकर ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीयों का बड़ा तबका अपने पसंदीदा स्टार्स के कॉन्सर्ट, शो खूब देखता है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में इवेंट करवाने वाले दो लोगों ने एक इटरव्यू में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फीस का खुलासा किया, इन्होंने बताया कि कौन सा स्टार्स कितना पैसा एक शो या इवेंट का चार्ज करता है? साथ ही बताया कि जो चार्ज स्टार्स लेते हैं, उसके पीछे क्या वजह छिपी होती है।
Trending Videos
शाहरुख की फैन फॉलोइंग है वजह
सिद्धार्थ कानन के शो में पेस डी और बिक्रम सिंह रंधावा बताते हैं कि जब भी ऑस्ट्रेलिया में कोई बॉलीवुड शो, कॉन्सर्ट होता है तो उसके लिए सबसे ज्यादा फीस शाहरुख खान लेते हैं। दरअसल, शाहरुख खान की फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। इसके बाद सलमान खान सबसे ज्यादा फीस चार्ज करते हैं। साथ ही रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन से ज्यादा पैसे किसी शो के लिए चार्ज करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना कपूर खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@kareenakapoorkhan
एक्ट्रेस में करीना है सबसे आगे
इवेंट अरेंज करने वाले इन दो लोगों का कहना है कि बॉलीवुड एक्ट्रेसेस में करीना कपूर सबसे ज्यादा चार्ज करती हैं। करीना की ऑस्ट्रेलिया में बहुत फैन फॉलोइंग है। इसके बाद ही बाकी एक्ट्रेस का नाम लिस्ट में आता है।

ये खबर भी पढ़ें: Shah Rukh Khan: मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में नजर आएंगे शाहरुख खान? एक्स पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
बादशाह, हनी सिंह
- फोटो : इंस्टाग्राम@yoyohoneysingh, @badboyshah
बादशाह से ज्यादा पैसे चार्ज करते हैं हनी सिंह
ऑस्ट्रेलिया में टूर करवाने वालों का कहना है कि सिंगर में सबसे ज्यादा पैसा इस वक्त हनी सिंह ले रहे हैं। इसकी वजह है कि इस वक्त उनके गाने हिट हैं। हनी कितना पैसा चार्ज करते हैं, ये तो पेस डी, बिक्रम ने नहीं बताया लेकिन वे बोले कि सिंगर बादशाह एक शो का 2 करोड़ रुपये लेते हैं। सिंगर्स की लिस्ट में रफ्तार और करण औजला भी शामिल हैं, जो अच्छा-खास अमाउंट चार्ज करते हैं।