सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Shalini Pandey Called Ranveer Singh And Hrithik Roshan Her Favourite Actor Says Want To Did An Action Movie

एक्शन-कॉमेडी फिल्में करना चाहती हैं शालिनी पांडे, इन एक्टर्स को बताया अपना फेवरेट; एक के साथ कर चुकी हैं काम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 25 Mar 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
सार

Shalini Pandey: शालिनी पांडे ने ‘धुरंधर’ को पसंदीदा फिल्म बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि अब वो किस जॉनर की फिल्में करना चाहती हैं। जानिए कौन है शालिनी पांडे का पसंदीदा कलाकार...

Shalini Pandey Called Ranveer Singh And Hrithik Roshan Her Favourite Actor Says Want To Did An Action Movie
शालिनी पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेत्री शालिनी पांडे ने अपने करियर में अलग-अलग जॉनर की फिल्मों और सीरीज में काम किया है। अब अभिनेत्री की इच्छा एक्शन फिल्म में काम करने की है। ‘धुरंधर’ को अपनी मौजूदा पसंदीदा फिल्म बताते हुए शालिनी ने इन दो कलाकारों को अपना फेवरेट बताया और काम करने की इच्छा जताई। एक्ट्रेस ने अपनी महत्वाकांक्षाओं को लेकर भी बात की।

Trending Videos

एक्शन फिल्म में काम करने की जताई इच्छा
इंडिया टुडे से बातचीत में शालिनी पांडे ने कहा कि मैं इतनी महत्वाकांक्षी हूं कि मुझे लगता है कि मैं बहुत कुछ करना चाहती हूं। मैंने जीवन भर खेल खेले हैं और मुझे खेल बहुत पसंद हैं, इसलिए मुझे लगता है कि मैं एक एक्शन फिल्म में काम करना चाहूंगी। मुझे एक्शन पसंद है। मुझे इसका रोमांच बहुत अच्छा लगता है। इसलिए एक्शन ही वह चीज है जो मैं करना चाहती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shalini Pandey Called Ranveer Singh And Hrithik Roshan Her Favourite Actor Says Want To Did An Action Movie
शालिनी पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम

कंफर्ट जोन से बाहर आकर काम करना चाहती हैं शालिनी
अभिनेत्री ने आगे कॉमेडी जॉनर को लेकर कहा कि कॉमेडी एक ऐसा क्षेत्र है, जिसे मैं पूरी तरह से एक्सप्लोर करना चाहती हूं क्योंकि एक दर्शक के रूप में मुझे ये चीजें पसंद आती हैं। मुझे लगता है कि एक्शन और कॉमेडी दोनों ही तरह के रोल मुझे पसंद हैं।

मैं ऐसे लोगों के साथ काम करना चाहती हूं जो एक एक्टर के रूप में मुझे प्रेरित करें, जो मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के लिए प्रेरित करें। ऐसा नहीं है कि मैं जहां भी हूं वहां बहुत सहज होने की कोशिश नहीं करती, लेकिन एक एक्टर के रूप में मैं खुद को आगे बढ़ाना चाहती हूं। मैं ऐसी जगह नहीं रहना चाहती, जहां मेरा विकास बिल्कुल न हो रहा हो।

Shalini Pandey Called Ranveer Singh And Hrithik Roshan Her Favourite Actor Says Want To Did An Action Movie
ऋतिक रोशन और रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक और रणवीर को बताया अपना फेवरेट एक्टर
किस तरह के कलाकार के साथ काम करने के सवाल पर शालिनी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम करने का मौका मिले जो मेरा पूरक हो और मैं उस व्यक्ति का पूरक बन सकूं। वहीं एक्टर को लेकर उन्होंने कहा कि मुझे सबसे पहले रणवीर सिंह एक अभिनेता के रूप में बहुत पसंद हैं।

मैंने 'धुरंधर' देखी है, जो मेरी हाल की पसंदीदा फिल्मों में से एक है, इसलिए मुझे लगता है कि वह हर तरह की भूमिका में अच्छे हो सकते हैं। इसके अलावा ऋतिक रोशन भी इस लिस्ट में हैं, क्योंकि मैंने उन्हें बचपन से ये सब करते देखा है। मुझे लगता है कि सबसे पहले इन्हीं दो लोगों का नाम आता है।

Shalini Pandey Called Ranveer Singh And Hrithik Roshan Her Favourite Actor Says Want To Did An Action Movie
राहु केतु - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
आखिरी बार इस सीरीज में नजर आई थीं शालिनी
वर्कफ्रंट की बात करें तो तेलुगु फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली शालिनी ने बॉलीवुड में डेब्यू रणवीर सिंह के ही साथ किया। 2022 में रणवीर के साथ फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से उन्होंने हिंदी फिल्मों में कदम रखा है। वो आखिरी बार इसी साल आई फिल्म ‘राहु केतु’ और सीरीज ‘बैंडवाले’ में नजर आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed