फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: बेटा या बेटी, क्या चाहते हैं रणबीर कपूर? नेशनल टीवी पर किया खुलासा

Mon, 11 Jul 2022 03:59 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 03:59 PM IST
विज्ञापन
Shamshera Actor Ranbir Kapoor wants a son or a daughter says Mujhe to Beti hi Chahiye News in Hindi
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में बने हुए हैं। रणबीर कपूर जल्द ही पिता बनने वाले हैं। इसके अलावा, उनकी दो बड़ी फिल्में रिलीज होने के लिए तैयार हैं, जिसमें एक 'शमशेरा' है। हाल ही में, रणबीर अपनी फिल्म 'शमशेरा' का प्रमोशन करने स्टार प्लस के शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता ने शो में खुलासा किया कि रणबीर बेटी के पिता बनना चाहते हैं या बेटे के?

Shamshera Actor Ranbir Kapoor wants a son or a daughter says Mujhe to Beti hi Chahiye News in Hindi
रुपाली गांगुली, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शो के इस एपिसोड में सीरियल 'अनुपमा' और 'इमली' की स्टार कास्ट मौजूद थी और रणबीर, वाणी कपूर के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर अभिनेता ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी बता दिया कि वह पहले एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं या फिर बेटे के। रणबीर ने इस शो में 'अनुपमा' टीवी सीरियल की रुपाली गांगुली से बात करते हुए बताया कि वह एक बेटी की पिता बनना चाहते हैं। 


View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 
Shamshera Actor Ranbir Kapoor wants a son or a daughter says Mujhe to Beti hi Chahiye News in Hindi
रणबीर कपूर, वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रणबीर कपूर ने शो में रुपाली गांगुली से अच्छा पिता बनने की ट्रेनिंग भी ली थी। उन्होंने शो में बताया था कि उन्हें एक अच्छा पिता बनने के लिए बच्चे की देखभाल करना सीखना होगा। इसके बाद 'रविवार विद स्टार परिवार' के सेट पर अनुपमा (रुपाली गांगुली) ने अभिनेता को दुनिया का सबसे अच्छा पिता बनने की ट्रेनिंग दी। इस दौरान अभिनेत्री ने ये भी कहा कि आपको डरने की जरूरत नहीं है, जब अनुपमा यहां है। रुपाली गांगुली ने रणबीर कपूर को बच्चे को दूध पिलाना, डकारना, पाउडर लगाना और बच्चे को ठीक से पकड़ना सिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shamshera Actor Ranbir Kapoor wants a son or a daughter says Mujhe to Beti hi Chahiye News in Hindi
रणबीर कपूर-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर कपूर और वाणी कपूर स्टारर फिल्म 'शमशेरा' 22 जुलाई को रिलीज हो रही है, जिसमें संजय दत्त भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म में संजय दत्त का लुक काफी खौफनाक है और रणबीर डबल रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा ने किया है, जिसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed