फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: बेशुमार दौलत की मालकिन हैं भोजपुरी की ये अभिनेत्रियां, अक्षरा-रानी और मोनालिसा में कौन हैं सबसे अमीर?

Mon, 11 Jul 2022 03:37 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 11 Jul 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Who is Richest Bhojpuri Actress from Rani to Monalisa Know Their Net Worth in Hindi
रानी चटर्जी, मोनालिसा, अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की अभिनेत्रियां हमेशा ही दर्शकों के बीच चर्चा में बनी रहती हैं। लड़कियां अक्सर अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के स्टाइल और लुक्स को कॉपी करती हैं। लेकिन आज के समय में भोजपुरी अभिनेत्रियां भी बॉलीवुड एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दे रही हैं। अक्षरा सिंह, मोनालिसा, रानी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियां भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। इनकी चर्चा हमेशा फैंस के बीच बनी रहती है। फैंस इनकी फिल्मों और गानों का इंतजार करते हैं। ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों की कमाई के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको भी पता चलेगा कि इस इंडस्ट्री की कौन सी अभिनेत्री सबसे ज्यादा अमीर है। 

Who is Richest Bhojpuri Actress from Rani to Monalisa Know Their Net Worth in Hindi
अक्षरा सिंह - फोटो : insta

अक्षरा सिंह
अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री हैं, जो अपने दमदार अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं। अक्षरा ने भोजपुरी इंडस्ट्री की कई हिट फिल्मों में काम किया है, जिसके लिए वह तगड़ी फीस लेती हैं। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षरा एक फिल्म के लिए 10 से 15 लाख रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं, वह एक स्टेज शो के लिए भी मोटी रकम वसूलती हैं। अभिनेत्री एक घंटे के शो के लिए तीन से पांच लाख रुपये लेती हैं। अक्षरा की कुल संपत्ति 50-60 करोड़ रुपये हैं।  

Who is Richest Bhojpuri Actress from Rani to Monalisa Know Their Net Worth in Hindi
रानी चटर्जी - फोटो : इंस्टाग्राम

रानी चटर्जी
रानी चटर्जी भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन हैं। उन्होंने अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और वह अपनी एक फिल्म के लिए 8 से 12 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रानी चटर्जी एक महीने में लाखों की कमाई करती हैं। कुछ संपत्ति की बात करें तो रानी चटर्जी लगभग पांच मिलियन डॉलर की मालकिन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Richest Bhojpuri Actress from Rani to Monalisa Know Their Net Worth in Hindi
आम्रपाली दुबे - फोटो : सोशल मीडिया

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री में उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने तेजी से इस इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। आम्रपाली ने फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था और पहली फिल्म से ही उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया। आज के समय में वह एक फिल्म के लिए 8 से 10 लाख रुपये चार्ज करती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ है।   

विज्ञापन
Who is Richest Bhojpuri Actress from Rani to Monalisa Know Their Net Worth in Hindi
मोनालिसा  - फोटो : Instagram

मोनालिसा
मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्री रही हैं, जो अब टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्होंने भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम किया है और वह एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा है कि मोनालिसा की संपत्ति 18 करोड़ से भी ज्यादा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed